फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Women of 21 villages out of 62 villages of Jalaun will take command

जालौन के 62 में से 21 गांवों की महिलाएं संभालेंगी कमान

Mon, 22 Mar 2021 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Women of 21 villages out of 62 villages of Jalaun will take command
जालौन 62 में 21 गांवों में महिलाएं चलाएंगी प्रधानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जालौन। विकास खंड के अंतर्गत 62 ग्राम पंचायतों में वर्ष 2015 के चक्रानुक्रम के अनुसार ग्राम प्रधान पद के लिए आरक्षण की सूची जारी की गई है। इसमें 21 गांवों में महिलाएं प्रधान पद पर काबिज होंगी। जारी सूची के मुताबिक, पांच ग्राम पंचायतें अनुसूचित जाति महिला, 10 अनुसूचित जाति, 6 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, 10 अन्य पिछड़ा वर्ग, 10 सामान्य महिला एवं 21 सीटें अनारक्षित घोषित की गई हैं।

एडीओ पंचायत महेश पाल ने बताया कि वर्ष 2015 के चक्रानुक्रम के अनुसार ब्लाक की सभी 62 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद पर आरक्षण की घोषणा कर दी गई है। इसमें अनुसूचित जाति (महिला) के लिए पांच ग्राम पंचायत मांडरी, छानीखास, गढग़ुवां, औरेखी, सहाव एवं अनुसूचित जाति के लिए 10 ग्राम पंचायत गायर, बीरपुरा, गिधौसा, लहचूरा, खजुरी, खनुवां, कुंवरपुरा, प्रतापपुरा, कुठौंदा बुजुर्ग, सिकरीराजा को आरक्षित किया गया है। अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला) के लिए छह ग्राम पंचायत पहाड़पुरा, कुसमरा, भिटारा, पमां, जगनेवा, धनौरा कलां एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 10 ग्राम पंचायत ऐदलपुर, कैंथ, भदवां, मकरंदपुरा, शहजादपुरा, सुढ़ार, सिहारी पड़ैया, हरकौती, दहगुवां, इटहिया को आरक्षित किया गया है। इसी प्रकार सामान्य (महिला) के लिए 10 ग्राम पंचायत सदूपुरा, रिनियां, सिहारी दाऊदपुर, सारंगपुर, हरदोई राजा, उदोतपुरा, सींगपुरा, उरगांव, छिरिया सलेमपुर एवं लौना को आरक्षित किया गया है। शेष 21 ग्राम पंचायत अलाईपुरा, खर्रा, अकोढ़ी दुबे, मलकपुरा, नैनपुरा, रूरा मल्लू, हीरापुर, पर्वतपुर, नगरी, दमां, काशीपुरा, देवरी, धंतौली, हथना बुजुर्ग, गधेला, जीपुरा, ऊद, मोहनपुर कुदारी, अतरछला, सालाबाद व शेखपुर बुजुर्ग को अनारक्षित घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed