फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Women belonging to the Pink gang army demonstrated

Jalaun News: गुलाबी गिरोह सेना से जुड़ीं महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Tue, 01 Aug 2023 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 01 Aug 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Women belonging to the Pink gang army demonstrated
उरई। गुलाबी गिरोह सेना से जुड़ीं महिलाओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट ने हंगामी प्रदर्शन किया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि वह आवास, राशन, पेंशन जैसी समस्याओं को लेकर कई मर्तबा शिकायती पत्र दे चुकी हैं पर सिवाय आश्वासन के कुछ नहीं मिला है। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर चेतावनी दी कि अगर जल्द उनकी सुनवाई नहीं हुई तो वह उग्र प्रदर्शन को विवश होगी।
विज्ञापन

गुलाबी गिरोह की मुख्य कमांडर अंजू शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं समाधान दिवस, तहसील दिवस में ज्ञापन देती है। अधिकारी जांच के लिए निर्देशित करते है लेकिन कर्मचारी गांव जाकर प्रधान के घर बैठकर लौट आते है और मनमानी रिपोर्ट लगा देते हैं। आवास के लिए महिलाएं चक्कर काट रही है। राशन के लिए भटक रही है। पेंशन के लिए इधर-उधर दौड़ रही हैं। यह स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि जल्द समस्याओं के समाधान के लिए गंभीरता से काम किया जाए। अन्यथा आंदोलन तेज होगा। इस दौरान कैलाशी, जमुना, सावित्री, सीमा, गीता, कुसुमा, पानकुंवर, शरबती, शीला, मिथिला, ढकेली, चंद्रप्रभा, रेखा, मोहिनी, ज्ञान गुप्ता आदि मौजूद रही। सिटी मजिस्ट्रेट ने भरोसा दिया कि उनकी समस्याएं संबंधित विभागों को भेजकर निस्तारित कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed