{"_id":"64b59201f8b368c96e0cbaaa","slug":"womans-throat-slit-body-found-fear-of-murder-orai-news-c-224-1-ori1001-816-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: महिला का गला रेता शव मिला, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: महिला का गला रेता शव मिला, हत्या की आशंका
Tue, 18 Jul 2023 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Tue, 18 Jul 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
कोंच। कस्बे के गांधीनगर इलाके में बख्शेश्वर मंदिर से काली मंदिर जाने वाले रास्ते पर पगडंडी के किनारे सोमवार की दोपहर एक अज्ञात महिला का खून से लथपथ शव मिलने से खलबली मच गई। सूचना पर एसपी डॉ. ईरज राजा स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण लेते हुए लोगों से पूछताछ की। महिला के गले में धारदार हथियार के निशान हैं, जिससे उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। फील्ड यूनिट और एसओजी टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्रित किए। शव मिलने के कई घंटे बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।
कोतवाली क्षेत्र के गांधीनगर इलाके में सोमवार की दोपहर बख्शेश्वर मंदिर से काली जी मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते पर मंदिर से करीब डेढ़ सौ मीटर आगे पगडंडी के किनारे एक 30 वर्षीय महिला का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। जानकारी पर कोतवाल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की। शव देखकर लग रहा है कि महिला के गले को धारदार हथियार से काटा गया है। मौके पर कई जगह खून पड़ा मिला है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या की गई है। सूचना पर एसपी ईरज राजा मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे घटना का जल्द ही खुलासा हो जाए।