फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Woman suffering delivery in train, landed at station

ट्रेन में महिला को हुई प्रसव पीड़ा, स्टेशन पर उतारा गया

Mon, 25 Nov 2019 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Woman suffering delivery in train, landed at station
स्टेशन पर जानकारी देते अर्जुन व पत्नी रेखा - फोटो : ORAI
उरई। मुंबई से गोंडा जा रही महिला को कुशीनगर ट्रेन में शनिवार की रात प्रसव पीड़ा शुरू हो हुई। कंट्रोल से आए मैसेज के आधार पर ट्रेन को उरई स्टेशन पर स्टापेज से करीब पांच मिनट ज्यादा रोका गया। सरकारी एंबुलेंस से महिला को लाकर जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्रसूता ने सुरक्षित बच्चे को जन्म दिया।
विज्ञापन

समसापुर गोंडा निवासी अर्जुन ने बताया कि वह बोरीबली (मुंबई) में कपड़ों में कढ़ाई का काम करता है। उसकी पत्नी रेखा का नौवां महीना चल रहा था। डाक्टर ने 10 दिसंबर की प्रसव की तारीख दी थी। इसलिए वह पत्नी को गांव ले जा रहा था, जब उसकी ट्रेन झांसी के पास पहुंची तो पत्नी को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। उसने कोच में सवार यात्रियों को बताया। इस पर एस-2 कोच के अन्य यात्रियों ने ट्विटर पर रेलवे बोर्ड को इसकी जानकारी दी। कंट्रोल से आए मैसेज के आधार पर उरई स्टेशन पर पहुंचने पर उसने ट्रेन से उतार लिया गया। ट्रेन स्टापेज के अतिरिक्त पांच मिनट ज्यादा खड़ी रही। स्टेशन के बाहर उनके लिए सरकारी एंबुलेंस भी खड़ी थी। जो उन्हें लेकर जिला महिला अस्पताल पहुंची। जहां शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे रेखा ने बेटे को जन्म दिया। बताया कि जच्चा बच्चा सुरक्षित है और अब वे अपने घर जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed