फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Woman stopped from burning Holi due to land dispute

होलिका दहन पर आपत्ति: भूमि विवाद के चलते महिला ने होली जलाने से रोका, फिर पीएसी ने संभाला मोर्चा

Fri, 18 Mar 2022 09:30 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, कालपी (उरई)
संवाद न्यूज एजेंसी, कालपी (उरई) Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 18 Mar 2022 09:30 PM IST
सार

मामले को लेकर कोतवाल संतोष सिंह ने बताया कि होलिका दहन के स्थान को लेकर भूमि विवाद होने के कारण आपत्ति की गई थी। दोनो पक्षों को समझाकर शांतिपूर्ण तरीके से समयानुसार होलिका दहन करवा दिया गया है।

विज्ञापन
Woman stopped from burning Holi due to land dispute
होलिका दहन को लेकर दो पक्ष भिड़े - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कालपी नगर के मोहल्ला रामचबूतरा में होली जलाने के स्थान पर भूमि विवाद को लेकर एक महिला ने आपत्ति जाहिर कर दी। माहौल बिगड़ता देखकर प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। मामला तूल न पकड़े इसलिए मोहल्ले में पीएसी बल व भारी तादाद में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया। आनन-फानन में दोनों पक्षों को समझा बुझाकर होली जलाने के लिए सहमत कर लिया गया। जिसके बाद पीएसी व पुलिस बल की सुरक्षा के बीच होलिका दहन हुआ।

विज्ञापन


गुरुवार की देर रात कालपी नगर के मोहल्ला रामचबूतरा में होली जलाने को लेकर मोहल्ले की ही पुष्पा देवी द्वारा आपत्ति जाहिर की गई। जानकारी के अनुसार होली जलाने की जगह के विवाद को लेकर पुष्पा देवी ने सुरेश चंद्र वर्मा के विरुद्ध मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करते हुए चिन्हित स्थान पर होली न जलाकर सामने रास्ते में जलाए जाने का निवेदन कर रखा है।
विज्ञापन


मामले की सूचना मिलने पर आनन-फानन में कालपी कोतवाली इंचार्ज संतोष सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे व मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पीएसी बल भी तैनात कर दिया गया। फिलहाल स्थानीय प्रशासन ने सूझबूझ के साथ दोनों पक्षों में आपसी तालमेल बिठाकर दोनों पक्षों को शांत कराकर समयानुसार होलिका दहन करवा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed