फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Woman scorched with fire while cooking, death

खाना बनाते वक्त महिला आग से झुलसी, मौत

Mon, 20 Jan 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Woman scorched with fire while cooking, death
खाना बनाते वक्त महिला आग से झुलसी, मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसाकलार। संदिग्ध हालात में घर में खाना बना रही महिला की आग से झुलसकर मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मायके में सूचना दी। पुलिस का कहना है कि मायके वालों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।
सिरसाकलार थाना क्षेत्र के लहारकनार निवासी जितेंद्र यादव की 26 वर्षीय पत्नी वंदना शनिवार देर रात घर में गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी। तभी चूल्हे से उसकी साड़ी में आग लग गई। महिला की चीखपुकार सुनकर पहुंचे परिजनों ने किसी तरह आग बुझाई। लेकिन तब तक महिला काफी झुलस चुकी थी। परिजन उसे लेकर मेडिकल उरई पहुंचे जहां से झांसी रेफर कर दिया। झांसी ले जाते समय रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पाकर मायके लहरापुर जिला कानपुर देहात से परिजन भी आ गए। परिजनों ने बताया कि वंदना की शादी वर्ष 2011 में हुई थी। जिससे उसके चार व पांच वर्ष की दो पुत्रियां है। पति खेती किसानी का काम करता है। वहीं परिजनों ने बताया कि वंदना की छोटी बहन की शादी भी जितेंद्र के छोटे भाई के साथ हुई है। दोनों बहने एक ही घर में ब्याही थी। थाना पुलिस का कहना है कि मायके पक्ष से उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

एक किलो गांजा संग तड़ीपार गिरफ्तार
जालौन कोतवाली में पहले से ही 22 आपराधिक मामले दर्ज हैं
-15 जनवरी 2020 को की गई थी जिला बदर की कार्रवाई
सवंाद न्यूज एजेंसी
फोटो नंबर-23-जिलाबदर अभियुक्त का खुलासा करने एएसपी।
उरई। जालौन कोतवाली पुलिस ने जिला बदर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया है। एएसपी ने खुलासा कर बताया कि वह शातिर अपराधी है और उस पर जालौन कोतवाली में पहले से ही 22 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कार्यालय में रविवार को एएसपी डा.अवधेश सिंह ने बताया कि एसपी सतीश कुमार के निर्देश पर जिले में शातिर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जालौन पुलिस ने रविवार सुबह जालौन कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हरीगंज में बालाजी मंदिर के सामने से जिलाबदर अशफाक उर्फ चिरकुटा पुत्र मुन्ना निवासी मोहल्ला खटकान जालौन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उसके पास से एक किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ। एएसपी ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर 15 जनवरी 2020 को अशफाक को छह माह के लिए जिले की सीमा से निष्कासित किया गया था। पकड़े गए अपराधी पर जालौन कोतवाली में गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट सहित 22 मामले पहले से ही दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में जालौन कोतवाल सुनील कुमार सिंह, उपनिरीक्षक संजीव दीक्षित, शफीक अहमद, देशराज सिंह, सिपाही कप्तान सिंह, रंजीत कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed