Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Orai Anupriya Patel said Apna Dal Sshare within NDA should increase she pointed crowd as evidence of support

उरई: अनुप्रिया पटेल बोलीं- एनडीए में बढ़नी चाहिए अपना दल एस की हिस्सेदारी, भीड़ को बताया जनाधार का प्रमाण

Sun, 15 Nov 2026 05:39 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 15 Nov 2026 05:39 PM IST
सार

Orai News: अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने उरई में आयोजित जनसभा में एनडीए गठबंधन के भीतर पार्टी की हिस्सेदारी बढ़ाने की पुरजोर मांग की है। उन्होंने कहा कि पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है, इसलिए समाज के सभी वर्गों की आबादी के अनुपात में राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए।

विज्ञापन
Orai Anupriya Patel said Apna Dal Sshare within NDA should increase she pointed crowd as evidence of support
अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल - फोटो : amar ujala

विस्तार

उरई जिले में अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने रविवार को उरई में आयोजित जनसभा में पार्टी की राजनीतिक हिस्सेदारी बढ़ाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि अपना दल एस अब केवल कुछ सीटों तक सीमित रहने वाली पार्टी नहीं है। जनसभा में उमड़ी भीड़ इस बात का प्रमाण है कि पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। एनडीए में पार्टी की बढ़ती ताकत और जनसमर्थन के अनुरूप हिस्सेदारी मिलनी चाहिए।

विज्ञापन

 उन्होंने कहा कि अपना दल एस ने हमेशा पिछड़ों, अति पिछड़ों और वंचित वर्गों के हक की आवाज उठाई है। इन वर्गों को सामाजिक और राजनीतिक भागीदारी दिलाना पार्टी की प्राथमिकता रही है। समाज के जिन लोगों को लंबे समय तक मुख्यधारा से दूर रखा गया, उन्हें आगे लाने और उनका सम्मान सुनिश्चित करने के लिए पार्टी लगातार संघर्ष कर रही है। अनुप्रिया पटेल ने कहा कि पार्टी की राजनीति किसी एक जाति या वर्ग तक सीमित नहीं है।

विज्ञापन
Trending Videos

संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर
अपना दल एस अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़े और अति पिछड़े सहित समाज के सभी वंचित वर्गों के अधिकारों और सम्मान की बात करता है। पार्टी की मांग रही है कि आबादी के अनुपात में सभी वर्गों को राजनीतिक और सामाजिक भागीदारी मिले। जातिगत जनगणना, पिछड़ा वर्ग कल्याण और आरक्षण से जुड़ी विसंगतियों को दूर करना भी पार्टी के प्रमुख मुद्दों में शामिल हैं। उन्होंने पार्टी के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल के विचारों का उल्लेख करते हुए संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।

विज्ञापन

प्रत्येक घर और बूथ पर अपना दल एस का झंडा लगवाए
कार्यकर्ताओं से कहा कि केवल सभाओं में भीड़ जुटाने से संगठन मजबूत नहीं होगा, बल्कि इसके लिए बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ानी होगी। हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह घर-घर पहुंचे, लोगों को पार्टी की नीतियों और विचारधारा से जोड़े तथा प्रत्येक घर और बूथ पर अपना दल एस का झंडा लगवाए। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन और जनता के बीच निरंतर संपर्क ही पार्टी को आने वाले समय में नई राजनीतिक ताकत देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed