फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Woman injured in accident dies during treatment

Jalaun News: हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

Thu, 26 Feb 2026 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Woman injured in accident dies during treatment
कालपी। सड़क हादसे में घायल महिला की झांसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह पुत्र के साथ शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहीं थी। संतुलन बिगड़ जाने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थीं।
विज्ञापन


सिरसा कलार थाना क्षेत्र के ग्राम दहेलखंड निवासी जयकरण सिंह की 62 वर्षीय पत्नी तीरथ देवी अपने पुत्र लोकेंद्र (20) के साथ 19 फरवरी को बाइक से लोहई गांव में रिश्तेदारी की शादी में सम्मिलित होने गई थीं। सम्मिलित होने के बाद उसी दिन रात को बाइक से मां बेटे वापस अपने गांव लौट रहे थे। निपानिया एवं दहेलखंड के बीच रास्ते में सिंचाई के लिए किसानों के द्वारा पाइप डाले गए थे, अंधेरे में पाइप न दिखने की वजह से बाइक का संतुलन बिगड़ गया और तीरथ देवी बाइक से उछलकर नीचे सड़क पर गिर गई।
विज्ञापन

सड़क पर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुत्र ने उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, यहां से गंभीर हालत होने पर उसे झांसी रेफर कर दिया गया। पांच दिन तक चले इलाज के बाद महिला की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि जयकरण सिंह एक हाथ से दिव्यांग हैं। घर का पूरा काम तीरथ देवी ही करती थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed