फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Woman hanged after a fight with her husband

पति से झगड़े के बाद महिला ने फांसी लगाई

Fri, 06 Mar 2020 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Woman hanged after a fight with her husband
ज्योति गुप्ता की फाइल फोटो - फोटो : ORAI
उरई (जालौन)। पति से झगड़ा के घर के कमरे में बंद हो महिला ने साड़ी का फंदा बनाकर कमरे में लगे पंखे के हुक से फांसी लगा ली। महिला की मौत की सूचना जब ससुराल वालों को हुई तो उन्होंने मायके में सूचना दी। सूचना पाकर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल में प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया हैं। पुलिस का कहना है कि अभी तक मायके पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला तुलसीनगर निवासी आशीष गुप्ता की 30 वर्षीय पत्नी ज्योति का गुरुवार सुबह किसी बात पर पति से विवाद हो गया। जिस पर नाराज होकर उसने कमरे में बंद होकर साड़ी से फांसी लगा ली। जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो मौके पर पहुंचे परिजनों ने आनन फानन में दरवाजा में दरवाजा तोड़कर फांसी पर लटकी ज्योति को फांसी से उतारा और उसके लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पाकर शहर के मोहल्ला गोपालगंज से मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए।
विज्ञापन

मायके पक्ष का आरोपहै कि ज्योति को ससुराल में आए दिन किसी न किसी बात पर प्रताड़ित किया जाता था। जिससे आजजि आकर उसने जान दे दी। कोतवाल शिवगोपाल सिंह का कहना है कि अभी मायके वालों ने कोई तहरीर नहीं दी। वैसे मामला पति पत्नी के विवाद का लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि ज्योति और आशीष की शादी को 10 वर्ष हो चुके थे। वह घर में दूसरी मंजिल पर रहते थे जबकि उनके परिजन नीचे रहते थे। दोनों में आए दिन झगड़ा होता रहता था। जिसके चलते ज्योति ने फांसी लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मासूमों का रो रोकर बुरा हाल
ज्योति के एक बेटा कार्तिक (8) व बेटी मिष्ठी (3) गुरुवार की सुबह हंसते खेलते स्कूल गए थे। जब मासूमों को पता कि उनकी मां इस दुनिया को छोड़कर चली गई तो दोनों मासूम रो रोकर परिजनों से कह रहे थे कि मां कहां चली गईं।

जिला अस्पताल में बैठे मृतका ज्योति के गमगीन परिजन

जिला अस्पताल में बैठे मृतका ज्योति के गमगीन परिजन- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed