{"_id":"5e1a20ef8ebc3e8804394c9a","slug":"woman-dies-in-suspicious-circumstances-accused-of-murder-orai-news-knp537831240","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन
- फोटो : ORAI
कुठौंद। संदिग्ध हालात में महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष सुधाकर मिश्रा का कहना है अभी तहरीर नहीं मिली। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।
कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर निवासी संदीप की 25 वर्षीय पत्नी प्रीति की संदिग्ध हालात में शुक्रवार की रात इलाज के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुठौंद में मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना पर उसके मायके पिचौरा से पहुंचे पिता श्याम सुंदर ने बताया कि उसने अपनी पुत्री का विवाह तीन वर्ष पहले किया था। तब से ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उन्होंने उसकी पुत्री को जहर देकर मार दिया। जबकि संदीप के परिजनों का कहना है कि मृतका गर्भवती थी। उसने कोई दवा खा ली थी, जिससे अधिक रक्तस्राव होने की वजह से उसकी मौत हो गई है।
सूचना पाकर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं ससुरालीजनों ने बताया कि मृतका का पति संदीप छह माह पहले दिल्ली गया था। जहां वह फैक्ट्री में काम करता है। मृतका के एक डेढ़ वर्ष का पुत्र शुभम भी है। इस बाबत थानाध्यक्ष सुधाकर मिश्रा का कहना है अभी तक उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।