{"_id":"635ec1a363bb7867ff6298f1","slug":"woman-dies-in-road-accident-husband-serious-orai-news-knp7257250122","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, महिला की मौत, ट्रक पकड़ा चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, महिला की मौत, ट्रक पकड़ा चालक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एट (जालौन)। तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद टैंकर अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गया। जिससे चालक भी घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची टोल की एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
कोंच थाना क्षेत्र के बसोव गांव निवासी निकेत उर्फ छोटू (28) रविवार को पत्नी राधा पटेल (25) के साथ बाइक से उरई आ रहा था। जब उसकी बाइक एट थाना क्षेत्र के झांसी कानपुर हाईवे स्थित जखौली गांव के पास पहुंची तभी टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए और डाक्टरों ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया।
हादसे के बाद टैंकर भी अनियंत्रित होकर खंती में पलट गया। हादसे में कानपुर देहात का गिलौली गांव निवासी टैंकर चालक गगन भदौरिया घायल हो गया। राहगीरों ने उसे निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
सूचना पाकर पहुंचे बदहवास परिजनों ने बताया कि राधा की शादी चार वर्ष पहले छोटू से हुई थी। पति निकेत उर्फ छोटू उरई में रहकर कोचिंग पढ़ाता है। राधा की मौत से परिजन रो रोकर बेहाल हैं।