फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Woman dies due to Bolero collision

Jalaun News: बोलेरो की टक्कर से महिला की मौत

Tue, 21 Mar 2023 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 21 Mar 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Woman dies due to Bolero collision
जालौन। तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क किनारे खाना खा रही महिला को टक्कर मार दी। परिजन उसे सीएचसी ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के जनपद शिवपुरी के सिंकदरा थाना दिनारा निवासी कमला (55) पत्नी फूल सिंह लोहापीटा समुदाय से है। रविवार को वह चुर्खी रोड निवासी अपनी बहन से मिलने के साथ-साथ अपने नाती की शादी की तारीख पक्की करने आई थी। रात करीब 10 बजे घर के बाहर तेज रफ्तार बोलेरो के चालक ने अनियंत्रित होकर महिला को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला सड़क पर गिरकर घायल हो गई। परिजन उसे सीएचसी ले गए जहां डॉक्टरों मृत घोषित कर दिया। वहीं टक्कर मारने के बाद चालक बोलेरो लेकर भाग गया। परिजनों ने बताया कि महिला के दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं।
थानाध्यक्ष कुलदीप तिवारी का कहना है कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर बोलेरो का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed