फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Woman dies after being hit by uncontrolled vehicle

Jalaun News: बेकाबू वाहन की टक्कर से महिला की जान गई

Sat, 06 Apr 2024 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 06 Apr 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by uncontrolled vehicle
माधौगढ़। सड़क पार कर कूड़ा फेंकने जा रही महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों को जानकारी मिलने पर कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

रेंढ़र थाना क्षेत्र के कमसेरा गांव निवासी रामशरन सिंह उर्फ छोटे की 50 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी शुक्रवार सुबह घर के बाहर कूड़ा फेंकने के लिए सड़क पार कर रही थी, तभी उसे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई।
विज्ञापन

बताया कि पति मजदूरी करता है। उसके छह माह पहले एक बेटे की दीवार गिरने से मौत हो चुकी है। एक बेटा और बेटी है। बेटी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती है। जिससे उसका ग्वालियर में इलाज चल रहा है। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार बैस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed