फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Woman commits suicide by hanging after dispute

Jalaun News: विवाद के बाद महिला ने फंदा लगाकर जान दी

Thu, 22 Aug 2024 02:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Woman commits suicide by hanging after dispute
उरई। खाना बनाने को लेकर महिला का पति से विवाद हो गया। इसके बाद महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बघौरा आरटीओ ऑफिस निवासी अजय पाल का पत्नी अंजना (35) से मंगलवार को खाना बनाने की बात पर विवाद हो गया। जिस पर महिला ने कमरे के अंदर फंदा लगा लिया। परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो महिला को फंदे से उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

जानकारी पर पहुंचे मृतका के पिता औरैया जिले के पुरुषोत्तमपुर निवासी फूल सिंह ने बताया कि अंजना की शादी अजय से 16 वर्ष पहले हुई थी। उसके एक बेटा है। आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
पत्नी से विवाद के बाद युवक ने की आत्महत्या

कोंच। पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। पत्नी जब कमरे में पहुंची तो शव फंदे से लटका देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।




कोतवाली क्षेत्र के तूमरा गांव निवासी 33 वर्षीय दौलत सिंह बुधवार को शराब के नशे में घर पहुंचा तो पत्नी से विवाद हो गया। इसके बाद गुस्से में उसने कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। पत्नी पूनम ने जब कमरे में पति का शव फंदे से लटका देखा तो घर में कोहराम मच गया।

परिजनों ने बताया कि वह मजदूरी करता था। उसके एक बेटा व दो बेटियां हैं। उसकी मौत से पत्नी सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed