फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   woman,CM,online,covid 19,centre

कैम्प लगाकर महिलाओं को दी जानकारी

Fri, 12 Nov 2021 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
woman,CM,online,covid 19,centre
उरई। महिला कल्याण विभाग के तत्वाधान में विकास खंड कदौरा के ग्राम संदी में मिशन शक्ति 3 के अंतर्गत स्वालंबन कैंप का आयोजन प्राइमरी स्कूल में किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने महिलाओं को शासन की योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

महिला कल्याण अधिकारी अल्कमा अख्तर ने बताया कि महिलाओं के लिए सरकार द्वारा विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। इसमें पति की मृत्युपरान्त निराश्रित विधवा महिला पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, शादी अनुदान योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, दहेज से पीड़ित महिलाओं का कानूनी आदि संचालित की गई हैं। इनका लाभ उठाए एवं अपने आसपास की महिलाओं को भी जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करें। योजनाओं के लाभ के लिए जनसेवा केंद्र जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस दौरान उन्होंने कोरोना संक्रमण से बचाओ के विषय में जानकारी दी। जब भी बाहर से आए साबुन से हाथ जरूर धोए एवं मास्क जरूर पहने। उन्होंने बताया कि 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 102 एंबुलेंस सेवाएं एवं 108 एंबुलेंस सेवाएं महिलाओं की सुरक्षा के लिए जारी किए गए हैं। इस अवसर पर महिला कल्याण विभाग की टीम ने गांव में डोर टू डोर जाकर कोरोना वैक्सीन लगवाने हेतु लोगों को जानकारी देकर जागरूक किया। इस कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग से संरक्षण अधिकारी जूली खातून, जिला समन्वयक नीतू देवी, रचना कुशवाहा परामर्शदाता, शशि, नरेंद्र एवं आंगनबाङ़ी कर्मचारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed