फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Woman brutally beaten in the middle of the road, FIR lodged after video goes viral

Jalaun News: बीच सड़क महिला की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल होने पर प्राथमिकी

Sat, 25 Apr 2026 01:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Woman brutally beaten in the middle of the road, FIR lodged after video goes viral
कदौरा। थाना क्षेत्र के मरगायां गांव में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बीच सड़क पर महिला को पटक-पटक कर पीटने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन


गांव निवासी ममता पत्नी चंद्रशेखर की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है। बृहस्पतिवार को ममता ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसके पति घर पर नहीं थे, तभी पड़ोसी रामाधार, उसकी पत्नी किरण, बेटी गुल्लू, कमला और पुत्र पुत्तीलाल ने बिना किसी वजह के गालीगलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन


विरोध करने पर आरोपियों ने उसे घर से खींचकर बीच सड़क पर ले आए और लात-घूंसों से बेरहमी से पिटाई की। बताया गया कि सीसी रोड पर मासूम बच्चों के सामने महिला को पटक-पटक कर पीटा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता के पति का आरोप है कि घटना के बाद कुछ राजनीतिक लोगों की वजह से पुलिस ने उसकी शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं की है। बृहस्पतिवार को पुलिस गांव तक नहीं पहुंची। हालांकि, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और मामला दर्ज किया गया।


वहीं, थाना प्रभारी प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घायल महिला का मेडिकल कराया गया है और मामले में मां-बेटी को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed