फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Woman beaten on the road, video viral

सड़क पर महिला की पिटाई, वीडियो वायरल

Thu, 11 Feb 2021 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Woman beaten on the road, video viral
कोंच। शराब के नशे में धुत कुछ लोगों ने महिला के साथ मारपीट कर दी। इसका वीडियो भी वायरल हो गया। महिला ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की है। एक अन्य मामले में शराब के लिए रुपये न देने पर मारपीट करने की पुलिस से शिकायत करते हुए पीड़ित युवक ने कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला मालवीय नगर निवासी महिला रानी का आरोप है कि बुधवार की शाम जब राजमिस्त्री पति राजू घर लौट रहा था, तभी मोहल्ले के ही सरमन व उसके कुछ साथियों ने शराब के नशे में पति की जेब से जबरन रुपये निकाल लिए। पति ने घर आकर पूरी बात बताई तो वह शिकायत लेकर सरमन के घर पहुंच गई। इस पर सरमन के साथ उसकी पत्नी के अलावा तीन चार साथियों ने लात-घूंसों से उसकी पिटाई कर दी। इस बीच किसी ने सरेराह रानी को पीटे जाने का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

रानी का आरोप है कि उसने 112 को भी सूचना दी थी लेकिन कोई नहीं पहुंचा। इसके बाद महिला ने ताने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। कोतवाल इमरान खान का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मोहल्ला गोखले नगर निवासी प्रदीप कुमार ने पुलिस को बताया कि बुधवार को सुबह सगे भाई रवि व रानू निवासी लाजपत नगर शराब के नशे में धुत होकर आए और दो हजार रुपये की मांग करने लगे। मना करने पर दोनों उसे पीटना शुरू कर दिया। प्रदीप ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed