{"_id":"63bdadb30e4066247f77e717","slug":"winter-se-rahat-nahi-orai-news-knp7381470128","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: दिन में निकली धूप से मिली राहत, शाम को फिर कांपे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: दिन में निकली धूप से मिली राहत, शाम को फिर कांपे लोग
विज्ञापन
उरई। जिले में कोहरे और शीत लहर का असर दिनभर रहा। दोपहर में निकली धूप भी लोगों को ठंड से राहत नहीं दिला सकी।
मंगलवार को दिन भर सर्द हवाएं चलती रहीं। सुबह शाम लोग ठंड से बचने के लिए अलाव तापते नजर आए। मौसम वैज्ञानिक पुरुषोत्तम कुशवाहा का कहना है कि अभी सुबह शाम की भीषण गर्मी के कारण लोगों को फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। बुधवार को भी कोहरे के आसार हैं। अभी तीन चार दिन इसी तरह का मौसम रहेगा।
उधर सुबह शाम हो रहे कोहरे का असर ट्रेन और रोडवेज के संचालन पर भी पड़ रहा है। मंगलवार को न्यूनतम पारा सात डिग्री और अधिकतम पारा 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चिकित्सकों ने लोगों को ठंड से बचने की सलाह दी है।
इंटरसिटी छह घंटे लेट
झांसी से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस निर्धारित समय से छह घंटे से ज्यादा देरी से उरई रेलवे स्टेशन पर पहुंची। यह ट्रेन सुबह 7.46 बजे के स्थान पर दोपहर 1.55 बजे उरई स्टेशन आई। ट्रेन के इंतजार में बैठे यात्री परेशान रहे। इसी तरह अन्य ट्रेनें देरी से आई। बसों भी देरी से चलीं ।