{"_id":"2373936869529d1c50d495dc063dabcc","slug":"will-not-tolerate-harassment-of-women-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं का उत्पीड़न बर्दास्त नहीं होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं का उत्पीड़न बर्दास्त नहीं होगा
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
Updated Sun, 03 Jan 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मौजूदा समय में महिलाओं को न्याय नहीं मिल रहा है। महिलाओं के हक व उन्हें न्याय के लिए गुलाबी गिरोह बराबर संघर्ष कर रही है। यह बात शनिवार को डकोर कोतवाली में कोतवाल के साथ हुई बैठक में गुलाबी गिरोह की सदस्यों ने कही।
इस पर कोतवाल ने भरोसा दिलाया कि उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। डकोर कोतवाली में शनिवार को गुलाबी गिरोह की सदस्यों के साथ कोतवाल मनवीर सिंह ने बैठक की। इस दौरान गिरोह की सदस्यों ने कहा कि महिला उत्पीड़न जैसी घटनाओं पर रोक लगाने की जरूरत है। मौजूदा समय में महिलाओं को अपने हक के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।
थाने में महिलाओं की बात नहीं सुनी जाती। इस पर कोतवाल ने भरोसा दिया कि उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। इस मौके पर गांव टिमरों निवासी रामश्री देवी, साकिन्द्री देवी, अनीता देवी, श्याम बाई, सुनीता देवी, रंजना देवी, जय कुंवर, लक्ष्मी देवी गुलाबी गैंग की एक दर्जन महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
उधर, बैठक के बाद गुलाबी गैंग की महिलाओं ने बताया कि बढ़ते अत्याचारों के देखते हुए अब महिलाएं जागरूक हो चुकीं हैं। इसके तहत हाल ही में गांव टिमरों की गुलाबी गैंग में लगभग एक दर्जन महिलाओं ने सदस्यता लेने के बाद महिलाओं को जागरूक करने के लिए आसपास के गांवों में भ्रमण कर रहीं हैं।