फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Will not get in SP without active membership

बिना सक्रिय सदस्यता के सपा में नहीं मिलेगा पद

Wed, 03 Aug 2022 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Will not get in SP without active membership
उरई। संगठनात्मक ढांचे एवं चुनावी प्रक्रिया में बिना सक्रिय सदस्य कोई भी कार्यकर्ता भाग नहीं ले सकता है। यह बात पूर्व एमएलसी एवं सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी तिलक चंद्र अहिरवार ने पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में कही। वह पार्टी सदस्यता अभियान और नौ अगस्त से राष्ट्रध्वज लगाने के अभियान की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नौ से 15 अगस्त तक घर-घर राष्ट्रध्वज लगाने का भी अभियान चलेगा। इसमें पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, विधानसभा 2022 के प्रत्याशी व विधायकों की जिम्मेदारी में सदस्यता अभियान चलेगा। बूथ स्तर पर एक सक्रिय सदस्य और 50 साधारण सदस्य बनाना आवश्यक है। एक सक्रिय सदस्य बनने के लिए कार्यकर्ता को एक बुक 20 रुपये प्रति साधारण सदस्य के हिसाब से 50 रसीदें काटकर एक हजार का सक्रिय सदस्य बन सकता है। उन्होंने कहा कि पार्टी के निर्देशानुसार एक विधानसभा में 400 सक्रिय सदस्य बनाना है। जो कार्यकर्ता पार्टी से चुनाव लड़ना चाहता है या पदाधिकारी बन रहा है उसकी सक्रिय सदस्यता अनिवार्य है। निवर्तमान जिलाध्यक्ष नवाब सिंह यादव ने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए सदस्यता अभियान को सफल बनाने का आश्वासन दिया। इस दौरान पूर्व विधायक दयाशंकर, नारायणदास अहिरवार, आनंद यादव, अजहर बेग, सुरेंद्र, जैनुलाबदीन, राघवेंद्र सिंह, अशोक राठौर, महेश विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----------------------
फोटो-16-प्रस्तावित आंदोलन को लेकर बैठक करते कांग्रेसी। संवाद
महंगाई के विरोध में गिरफ्तारी देंगे कांग्रेसी
उरई। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त बैठक मंगलवार को पार्टी के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष दीपांशु समाधिया की अध्यक्षता में हुई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार पांच अगस्त शुक्रवार को महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन प्रस्तावित है। इसके विरोध में कांग्रेसी प्रदर्शन करेंगे। पांच अगस्त को सुबह 11 बजे तहसील गेट के सामने स्थित गांधी चबूतरा पर आकर प्रदर्शन कर सामूहिक गिरफ्तारी देंगे। बैठक में शहर अध्यक्ष रेहान सिद्दीकी, पूर्व जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा, हाजी ख्वाजा मंसूरी, सिद्धार्थ दीवौलिया, संतोष ठाकुर आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed