फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Will get 25 lakhs to set up their industry

Jalaun News: अपना उद्योग स्थापित करने के लिए मिलेंगे 25 लाख

Tue, 02 May 2023 01:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 02 May 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Will get 25 lakhs to set up their industry
अपना उद्योग स्थापित करने के लिए मिलेंगे 25 लाख
विज्ञापन

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत करना होगा ऑनलाइन आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। युवाओं को उद्यमी बनाने के लिए सरकार कई तरह की योजनाएं चला रही है। इसी तरह एक योजना है मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना। इसके अंतर्गत 18 से 40 वर्ष तक के युवाओं को अपना उद्यम स्थापित करने के लिए 25 लाख रुपये तक ऋण मुहैया कराया जाएगा।
उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र प्रभात कुमार ने बताया कि हाईस्कूल पास युवा स्वरोजगार के लिए उद्योग और सेवा क्षेत्र की इकाई स्थापित करने के इच्छुक हैं, वह मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत योजना की वेबसाइट पर योजना का चयन करते हुए स्वयं को पंजीकृत कर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आवेदक को आवेदन करते समय आयु प्रमाणपत्र, फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षिक योग्यता संबंधी प्रमाण पत्र (हाईस्कूल या समकक्ष), निवास प्रमाणपत्र, जाति प्रमाण पत्र, प्रोजेक्ट रिपोर्ट व नोटरी द्वारा प्रमाणित घोषणा पत्र की प्रति अपलोड करनी होगी। बताया कि योजना के अंतर्गत उद्योग ( उत्पादन ) मद में 25 लाख रुपये और सेवा क्षेत्र में दस लाख रुपये तक का ऋण दिए जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यर्थियों को नियमानुसार 5 से 10 प्रतिशत तक स्वयं का अंशदान लगाना होगा। परियोजना पर नियमानुसार 25 प्रतिशत अनुदान भी दिया जाएगा । विस्तृत विवरण के लिए किसी भी कार्यदिवस में कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र में संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा कार्यालय के दूरभाष संख्या 05162-298514 पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed