फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Will be able to register in OPD by scanning QR code

Jalaun News: क्यूआर कोड स्कैन कर ओपीडी में करा सकेंगे पंजीकरण

Fri, 21 Apr 2023 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Will be able to register in OPD by scanning QR code
उरई। राजकीय मेडिकल कॉलेज में ओपीडी में पंजीकरण के लिए स्कैन और शेयर सेवा की गुरुवार से शुरूआत की गई। प्राचार्य डॉ. आरके मौर्य ने बताया कि अब मरीज को परामर्श के लिए लाइन में लगकर कार्ड बनवाने की आवश्यकता नहीं है। मोबाइल एप से पंजीकरण हो जाएगा। एक टोकन नंबर मिलेगा। इसके बाद मरीज हेल्पलाइन काउंटर पर ओपीडी पंजीकरण स्लिप प्राप्त कर डाक्टर को दिखा सकेगा। यह सुविधा आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत की गई है। एचएमआईएस के नोडल अधिकारी डॉ. अरूण अहिरवार ने बताया कि मरीज क्यूआर कोड स्कैन कर अपना नाम, उम्र, लिंग आदि दर्ज कर टोकन आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। पहली बार पंजीकरण होने के बाद अगली बार डाक्टर को दिखाने के लिए दोबारा जानकारी नहीं देनी होगी। सहायक नोडल अधिकारी डॉ. शैलेश वर्मा ने बताया कि इस व्यवस्था से मरीजों को समय की बचत होगी तथा लाइन में लगने से छुटकारा मिलेगा। मरीजों की सुविधा के लिए बनाए गए क्यूआर कोड को आरोग्य सेतु व पेटीएम एप से आसानी से स्कैन किया जा सकता है।
विज्ञापन


चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रशांत निरंजन ने बताया कि सबसे पहले प्ले स्टोर पर जाकर आभा एप डाउनलोड करें। इसके बाद मेडिकल कॉलेज में लगी मशीन में बारकोड स्कैन करना होगा। इसके बाद आभा आईडी जेनरेट करनी होगी। आभा आईडी जेनरेट करने के बाद काउंटर पर लगे बारकोड को दोबारा स्कैन कर शेयर के विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद मिले टोकन नंबर को तीस मिनट के अंदर आपरेटर को बताए। रजिस्ट्रेशन स्लिप आपरेटर से प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed