फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Wife murdered by hitting with a grinding stone on suspicion of having an affair with son-in-law

Jalaun News: दामाद से संबंध के शक में पत्नी की सिलबट्टे से वार कर हत्या

Tue, 13 May 2025 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 13 May 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Wife murdered by hitting with a grinding stone on suspicion of having an affair with son-in-law
उरई (जालौन)। दामाद से अवैध संबंध के शक में राजमिस्त्री ने पत्नी के सिर पर सिलबट्टे से कई वार कर दिए। लहूलुहान हालत में परिजन महिला को मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद आरोपी कोतवाली पहुंचा और पुलिस से बोला कि पत्नी के दामाद के साथ अवैध संबंध थे, इसलिए उसे मार डाला। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर हवालात में बंद कर दिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी रामप्रकाश राजमिस्त्री है। वह पत्नी सुमन देवी (56), बेटी नेहा व श्याम नगर निवासी दामाद हेमंत के साथ एक ही मकान में रहता है। सोमवार दोपहर दामाद काम पर गया था और नेहा अपनी बेटी को लेने स्कूल गई थी। तभी आरोपी रामप्रकाश ने सुमन के सिर पर सिलबट्टे से ताबड़तोड़ वार कर दिए। इससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी।
विज्ञापन


कुछ देर बाद जब भतीजा दीपक जब किसी काम से घर आया तो रक्तरंजित अवस्था में चाची को पड़ा देख उसके होश उड़ गए। उसने परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं आरोपी रामप्रकाश कोतवाली पहुंचा और पुलिसकर्मियों से बोला कि उसकी पत्नी के दामाद से अवैध संबंध थे, इससे उसने उसकी हत्या कर दी है। हत्या की खबर सुन कोतवाली में खलबली मच गई। पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ा और हवालात में बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे राहुल की दस वर्ष पहले यमुना नदी में डूबने से मौत हो गई थी, तभी से बेटी और दामाद उसके साथ रहने लगे थे। इसी दौरान पत्नी सुमन के संबंध दामाद हेमंत से हो गए। इसका उसने कई बार विरोध किया। लेकिन वह नहीं मान रही थी, सोमवार को जब उसने इस बारे में कहा तो वह झगड़ने लगी। गुस्से में उसने उससे सिर पर सिलबट्टे से वार कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।



वारदात से मोहल्ले के लोग स्तब्ध

उरई। पत्नी की सिर पर सिलबट्टा मारकर की गई हत्या से सभी स्तब्ध हैं। मोहल्ले वालों ने बताया रामप्रकाश चार भाई यासी, किशुनलाल, रामप्रकाश व सुरेश थे। इसमें सुरेश की मौत हो चुकी है। रामप्रकाश पहले शराब पीता था, लेकिन कुछ समय से वह शराब भी नहीं पी रहा था, कभी कभार लड़ाई होती थी। वह ऐसा कर देगा, किसी को अंदाजा नहीं था। बताया कि वह मोहल्ले में किसी से ज्यादा बात नहीं करता था।




वर्जन

महिला के सिर पर सिलबट्टे से वार किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। उसने हत्या की बात कबूली है। उससे और भी पूछताछ की जा रही है। -अर्चना सिंह, क्षेत्राधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed