{"_id":"668b17fdb04c84e5f60743d4","slug":"wife-hanged-herself-after-dispute-with-husband-orai-news-c-224-1-ka11004-116934-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: पति से विवाद के बाद फांसी पर झूली पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: पति से विवाद के बाद फांसी पर झूली पत्नी
Mon, 08 Jul 2024 04:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Mon, 08 Jul 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
फोटो-25-मोहल्ला भवानीराम में घर के बाहर मौजूद लोग। संवाद
एक साल पहले हुई थी शादी, पति पार्सल लेने गया था बाहर
संवाद न्यूज एजेंसी
जालौन। पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर मौके पर सीओ व कोतवाली पुलिस समेत फोरेंसिक टीम भी पहुंची। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए और पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भवानीराम निवासी शिवम कोरी की शादी एक साल पहले गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम जैतपुरा निवासी मुस्कान (22) से हुई थी। परिजनों ने बताया कि शिवम की सास उसे बराबर गांव बुलाती रहती थीं। रविवार सुबह भी उन्होंने उसे गांव बुलाया था। गांव से वापस आने के बाद इसी बात पर पति पत्नी के बीच कुछ कहासुनी हो गई थी। घरवालों के समझाने के बाद दोनों शांत हो गए थे।
दोपहर में शिवम की मां खेत पर चली गई और शिवम किसी पार्सल को लेने के लिए बाजार आ गया। इसी दौरान मुस्कान ने अपने कमरे में साड़ी का फंदा डालकर खुदकुशी कर ली। जब सास खेत से लौटी तो मुस्कान का शव फांसी के फंदे पर लटका देखकर उनकी चीख निकल गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सीओ रामसिंह, कोतवाल वीरेंद्र पटेल, एसएसआई शीलवंत सिंह समेत फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए और पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सीओ रामसिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।