{"_id":"6a271128858f7c46aa0a934f","slug":"wife-found-hanging-from-a-hook-after-a-dispute-with-her-husband-over-suspicion-orai-news-c-224-1-ori1005-145237-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: शक को लेकर पति से विवाद, खूंटी से लटका मिला पत्नी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: शक को लेकर पति से विवाद, खूंटी से लटका मिला पत्नी का शव
विज्ञापन
कोंच। नदीगांव थाना क्षेत्र के लोई गांव में विवाहिता का शव दीवार में लगी खूंटी पर दुपट्टे से लटका मिला। रात में उसकी पति से शक को लेकर कहासुनी हो गई थी। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
नदीगांव थाना क्षेत्र के लोई गांव निवासी अवधेश गुजरात में रहकर पानीपूरी का धंधा करता था। उसकी तीन वर्ष पहले शिवनी गांव निवासी अनुराधा के साथ शादी हुई थी। बताया कि तीन माह पहले खेती किसानी के काम के चलते अवधेश पत्नी के साथ गांव आ गया था। पति-पत्नी दोनों एक-दूसरे पर शक करते थे। रविवार की रात खाना खाने के बाद दोनों में इसी बात को लेकर विवाद हो गया। सुबह उसका शव दीवार में लगी खूंटी पर लटका मिला।
सूचना पर अनुराधा के पिता रामदास परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे और हत्या का आरोप लगाया। बताया कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन उसकी बेटी को दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उन्होंने हत्या कर शव को आत्महत्या दिखाने के लिए खूंटी पर टांग दिया। सूचना पर थाना प्रभारी शशिकांत चौहान फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की।
विज्ञापन
रामदास की तहरीर पर पुलिस ने पति अवधेश, सास कोमल, ससुर हरिमोहन व ननद दीक्षा के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने अवधेश को हिरासत में ले लिया है। सीओ परमेश्वर प्रसाद का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने पर मौत की वजह पता चलेगी। जांच की जा रही है।