फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   When wife got the whole family named in dowry harassment case, he committed suicide

Jalaun News: पत्नी ने पूरे परिवार को दहेज उत्पीड़न में कराया नामजद, तो दे दी जान

Sun, 06 Apr 2025 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 06 Apr 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
When wife got the whole family named in dowry harassment case, he committed suicide
उरई। पत्नी ने पति सहित पूरे परिवार को दहेज उत्पीड़न के मामले में नामजद करवा दिया। पुलिस आरोपी पति को थाने ले गई। जहां उसका चालान कर दिया गया। जमानत के बाद जब युवक घर पहुंचा तो उसने तनाव में आकर कमरे में लगे हुक से चादर का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि युवक ने पत्नी व ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन

गोहन थाना क्षेत्र के ईंटों गांव निवासी वीर सिंह दोहरे (26) बीटीसी के साथ ही पुलिस भर्ती की भी तैयारी भी कर रहा था। उसकी शादी एक अप्रैल 2024 को जालौन कोतवाली क्षेत्र के पट्टीपुरा गांव निवासी रानी से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों में विवाद चल रहा था। परिजनों का आरोप है कि पति-पत्नी के बीच उत्पन्न विवाद पर मायके पक्ष के लोग बीच में आ जाते थे और वीर सिंह से झगड़ा करते थे।
विज्ञापन

गुरुवार को भी वीर सिंह का किसी बात पर पत्नी से हुआ। पत्नी रानी ने अपने पिता रूप सिंह को बुला लिया और पति वीर सिंह, सास गुड्डी, ससुर रविंद्र कुमार, ननद प्रीति, काजल व देवर सोनू के खिलाफ अतिरिक्त दहेज की मांग करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दे दी। महिला का आरोप था कि जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर आरोपी वीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को वह जमानत पर छूटा और रात में कमरे में जाकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता रविंद्र दोहरे ने आरोप लगाया कि जबसे बेटे की शादी हुई है। तब से बहू लगातार परेशान कर रही थी। वह पत्नी की प्रताड़ना से इस कदर परेशान था कि उसने आत्महत्या कर ली। उन्होंने बहू व उसके परिजनों पर बेटे को परेशान करने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष संजय कुमार यति ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पत्नी की तरफ से प्रताड़ित करने व दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया गया था। जांच की जा रही है।

--------------



थाना प्रभारी ने थाने आने के लिए कहा था
उरई। मृतक वीर सिंह के भाई सोनू ने बताया कि शादी के कुछ दिन बाद से ही रानी पति को परेशान करने लगी थी और उसके पिता भी घर आकर धमकाते थे कि पूरे घर को झूठे मुकदमे में फंसा देंगे। इससे वीर सिंह मानसिक रूप से तनाव में रहने लगा था। गुरुवार को दिन भर उसके भाई को थाने में बैठाए रखा था। मामला दर्ज हो जाने के बाद गुरुवार को ही पत्नी रानी अपने पिता रूप सिंह के साथ मायके चली गई थी। शुक्रवार को फिर से थाना प्रभारी ने उसे थाने बुलाया था, इससे वह मानसिक तनाव में आ गया। थाने से शाम के वक्त वह घर आया और कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed