Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   When the bodies of the father and two sons reached home, the villagers shed tears.

Jalaun News: पिता व दो बेटों के घर पहुंचे शव तो छलक उठे ग्रामीणों के आंसू

Mon, 20 Oct 2025 09:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 09:06 PM IST
विज्ञापन
When the bodies of the father and two sons reached home, the villagers shed tears.
उरई। तेज रफ्तार बाइक आगे जा रही बस में पीछे से घुस जाने से पिता व दो बेटों की मौत हो गई। सोमवार की दोपहर जब उनके शव गांव पहुंचे तो लोग गमगीन हो गए। गांव के लोगों की भी आंखें छलक उठीं। लोगों का कहना है कि एक झटके में पूरा परिवार की बिखर गया।
विज्ञापन

एट थाना क्षेत्र के ग्राम खरूसा गांव निवासी काशीप्रसाद (52) नोएडा में एक निजी कंपनी में काम करते थे। उनके बेटे विकास (25) और शनि (20) भी उनके साथ कंपनी में थे। धनतेरस पर छुट्टी मिलने के बाद दोनों बेटे पिता के साथ रविवार की सुबह बाइक से घर के लिए निकले। विकास बाइक चला रहा था जबकि पिता बीच में बैठे थे और छोटा पुत्र उनके पीछे बैठा था। जैसे ही उनकी बाइक एक्सप्रेस पर मथुरा के बेजना के पास पहुंची की तेज रफ्तार होने की वजह से विकास संतुलन खो बैठा और आगे जा रही बस में उसकी बाइक घुस गई।
विज्ञापन

बाइक सवार काशी प्रसाद व उनके पुत्र विकास की मौके पर ही मौत हो गई। घायल शनि गंभीर रूप से घायल हो गया था। सोमवार की सुबह उसकी भी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि काशी प्रसाद की पत्नी सरोज का पांच वर्ष पहले ही निधन हो गया था। इस पर वह अपने दोनों बेटों के साथ दिल्ली में रहकर कंपनी में काम करता था। त्योहार पर ही वह घर आता-जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन




कुछ दिन ही रुकेंगे और फिर चले जाएंगे

काशी के छोटे भाई संजीव कुमार ने बताया कि उनके भाई के तीन बच्चे थे। दो बेटे व एक बेटी मनीषा। कोरोना काल में भाभी सरोज की मौत हो गई। तब उनके भाई गांव में ही रहते थे। कुछ ही समय बाद दोनों बेटे नोएडा स्थित एक कंपनी में काम करने लगे तो काशी प्रसाद भी कुछ समय बाद उनके साथ चला गया। बेटी ससुराल में रहती है। संजीव ने बताया कि दो दिन पहले ही भाई का फोन आया था कि वह रविवार को गांव आ रहे हैं, लेकिन कुछ ही दिन रुकेंगे और चले जाएंगे। बताया कि वह सात महीने पहले आए थे और तीन दिन रुकने के बाद चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed