फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   When his wife did not return from her parents' house, the young man committed suicide by hanging himself

Jalaun News: पत्नी के मायके से न आने पर युवक ने फंदा लगाकर जान दी

Wed, 29 Jan 2025 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 29 Jan 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
When his wife did not return from her parents' house, the young man committed suicide by hanging himself
विकल शर्मा की फाइल फोटो।  - फोटो : स्रोत परिजन
सिरसाकलार। पत्नी के मायके से न आने से तनाव में आकर युवक ने नीम के पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मलथुआ गांव निवासी विकल शर्मा (37) ने सोमवार रात खेत में लगे नीम के पेड़ से रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह उसका भतीजा मोनू जब पहुंचा तो फंदे पर शव लटका देख चीख पड़ा। मृतक के बड़े भाई रामबाबू ने बताया कि उसकी शादी 11 वर्ष पहले रायबरेली जिले के वछरावा के मदनटूसी निवासी लक्ष्मी देवी से हुई थी। बताया कि उसका एक 9 वर्ष का बेटा उत्तम है।
विज्ञापन

बताया कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी विवाद करहमेशा मायके में ही बनी रहती थी। इधर नौ माह से वह मायके में ही थी। वहां से अक्सर फोन पर झगड़ती रहती थी। परिजनों ने काफी बार समझाने का प्रयास किया। लेकिन इसके बाद भी वह नहीं मान रही थी। इसी तनाव में उसके भाई ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर सीओ जालौन शैलेंद्र बाजपेई थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। सीओ ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed