फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Wheat will be procured in 36 centers in the district

जिले में 36 केंद्रों में होगी गेहूं खरीद

Wed, 18 Mar 2020 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Wheat will be procured in 36 centers in the district
कलेक्ट्रेट में बैठक लेते डीएम मन्नान अख्तर - फोटो : ORAI
उरई। जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर की अध्यक्षता में गेहूं क्रय केंद्र के निर्धारण एवं पर्याप्त व्यवस्थाओं सुनिश्चित किए जाने के संबंध में आवश्यक बैठक कलक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई। बैठक में जिला खाद्य विपणन अधिकारी विकास तिवारी ने बताया कि फिलहाल खरीद के लिए 36 केंद्रों का चयन हो गया है, जिनमें नियमानुसार व्यवस्थाएं की जाएंगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने मंडी सचिव एवं क्रय व्यवस्थापक से गेहूं क्रय केन्द्रों के निर्धारण के संबंध में समीक्षा की। जिस पर विपणन अधिकारी विकाश तिवारी ने बताया कि आवश्यकता के अनुसार खरीद केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाएगी। जिस पर डीएम ने कहा कि केंद्रों के निर्धारण संबंधी स्थानों की सूची संबंधित उप जिलाधिकारी को उपलब्ध करा दें, जिससे संबंधित उपजिलाधिकारी क्रय केंद्रों के निरीक्षण कर लें तथा क्रय केंद्रों के स्थानों पर समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित हो सकें। कहा कि गेहूं क्रय केन्द्रों के निर्धारण संबंधी प्रस्ताव भेज दें। उन्होंने सभी 36 स्थापित क्रय केंद्रों के संबंध में पर्याप्त जानकारी की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी क्रय केंद्रों पर किसानों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त पार्किंग सुविधा तथा वाहनों के आने जाने, केंद्रों पर प्रकाश व्यवस्था, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, शौचालय की व्यवस्था, इलेक्ट्रानिक कंाटे आदि की व्यवस्था प्रत्येक केंद्रों पर होनी चाहिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीद समर्थन मूल्य 1925 है, अगर समर्थन मूल्य से अधिक पर खरीद की शिकायत मिली तो जिम्मेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उपजिलाधिकारी जालौन सुनील कुमार शुक्ला, उपजिलाधिकारी कालपी कौशल किशोर, उपजिलाधिकारी माधौगढ़ सालिगराम, जिला सहायक निबंधक सहकारी समिति प्रेमचंद्र सहित समस्त मंडी सचिव, क्रय एजेंसी के प्रबंधक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed