{"_id":"5edbe2d58ebc3e908855775a","slug":"wheat-procurement-is-not-being-done-due-to-lack-of-gunny-bags-orai-news-knp5641291128","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारदाना के अभाव में नहीं हो रही गेहूं खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारदाना के अभाव में नहीं हो रही गेहूं खरीद
विज्ञापन
किसान कमलापत
- फोटो : ORAI
सरावन। लॉकडाउन भले ही खत्म हो गया हो पर क्षेत्र के साधन सहकारी समिति गेहूं खरीद केंद्र पर सन्नाटा है। केंद्र पर करीब एक सप्ताह से बारदाना न होने से गेहूं खरीद नहीं हो पा रही है। बारदाना नहीं है तो केंद्र का गेट भी लगभग बंद ही रहता है और कर्मचारी इधर उधर टहलते नजर आते हैं।
सरावन से जुड़े करीब आधा दर्जन गांवों के किसान अपना गेहूं बेचने के लिए परेशान घूम रहे हैं। किसान आते हैं और बारदाना की कमी सुनकर लौट जाते हैं। लगभग 800 क्विंटल गेहूं खरीद के टोकन लिए किसान परेशान घूम रहे हैं। किसानों का कहना है कि सरकार घर से गेहूं खरीदने की बात कर रही है और अधिकारी है कि केंद्र से लौटा रहे हैं। इस संदर्भ में जिला विपणन अधिकारी सौरभ कुमार ने बताया कि केंद्र में बारदाने की कमी जरूर है, लेकिन जल्द ही उसे पूरा करा दिया जाएगा। इसके बाद किसानों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होगी।
सिर्फ चक्कर ही लगा रहे
किसान कुलदीप सिंह बोले कि उन्हें करीब एक सप्ताह हो गया पंजीकरण कराए हुए, फिर भी उनके गेहूं की खरीद नहीं हो सकी है। दो तीन मर्तबा आ चुके हैं, हर बार बारदाना न होने की बात कहकर लौटा दिया जाता है। मौसम भी बेईमान हो रहा है।
विज्ञापन
मौसम की वजह से बढ़ रही चिंता
किसान कमलापत कहते हैं कि उन्होंने 15 दिन पहले ही पंजीकरण करा लिया था, लेकिन अब तक गेहूं बेच नहीं पाए। उस पर जून महीने में आसमान पर बादल लदे देख और चिंता बढ़ रही है। गेहूं खराब होने की भी आशंका बनी हुई है।

बारदाना न होने से बंद पड़ा सरावन का क्रय केंद्र- फोटो : ORAI

किसान कुलदीप- फोटो : ORAI