फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   WhatsApp hacking causes panic, cyber cell issues warning

Jalaun News: व्हाट्सएप हैकिंग से मची खलबली साइबर सेल ने जारी की चेतावनी

Sat, 07 Dec 2024 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 07 Dec 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
WhatsApp hacking causes panic, cyber cell issues warning
उरई (जालौन)। जिले में व्हाट्सएप हैकिंग की घटनाओं ने खलबली मचा दी है। दिन भर दर्जनों लोगों ने शिकायत की कि उनके व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर लिए गए। हैक हुए नंबरों से कई ग्रुपों में अश्लील तस्वीरें और वीडियो शेयर किए गए और उन्हें डाउनलोड करने के लिए एक प इंस्टॉल करने को कहा गया।
विज्ञापन

एप डाउनलोड करते ही मोबाइल फोन ने काम करना बंद कर दिया। कुछ पीड़ितों ने बताया कि उनके खातों से पैसे कटने की भी घटनाएं हुईं। कई लोगों को साइबर ठगों द्वारा फोन कर पैसे मांगे गए और साइबर थाने में मिलने की धमकी दी गई। सोशल मीडिया पर भी इन घटनाओं की जानकारी तेजी से फैल रही है। साइबर सेल ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि किसी भी अनजान एप को डाउनलोड न करें और अगर ऐसी समस्या आए तो तुरंत साइबर सेल से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। किसी को पैसे देने की गलती न करें।
विज्ञापन

सरकारी ग्रुपों में अश्लील सामग्री

उरई के एक जनप्रतिनिधि का व्हाट्सएप हैक हो गया। उनके नंबर से एक दर्जन से अधिक सरकारी और जनप्रतिनिधियों के ग्रुपों में अश्लील तस्वीरें और एप शेयर किए गए। जब उन्हें इसकी जानकारी हुई तो वे चौंक गए और तत्काल मदद की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कदौरा नगर में ग्रुप बनाया गया

कदौरा नगर में एक युवक के नाम से एक ग्रुप बनाया गया, जिसमें अश्लील सामग्री और एक संदिग्ध ए शेयर किया गया। युवक ने सतर्कता दिखाते हुए अपना मोबाइल ऑफ कर दिया और व्हाट्सएप ग्रुप को हटा दिया, जिससे उसका मोबाइल हैक होने से बच गया।

वर्जन

ऐसी घटनाओं से बचने के लिए जागरूक रहना और सतर्कता बरतना बेहद जरूरी है। यदि आपके पास किसी अनजान नंबर से संदिग्ध सामग्री आती है, तो उसे नजरअंदाज करें और तुरंत साइबर सेल को सूचित करें। -डॉ.दुर्गेश कुमार, पुलिस अधीक्षक, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed