{"_id":"579e31c74f1c1b2c7d2b8b44","slug":"were-in-favor-of-the-establishment-of-equality-shahuji-maharaj","type":"story","status":"publish","title_hn":"समतामूलक समाज की स्थापना के पक्ष धर थे शाहूजी महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समतामूलक समाज की स्थापना के पक्ष धर थे शाहूजी महाराज
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Sun, 31 Jul 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
शाहूजी महाराज जयंती कार्यक्रम मेें मंचासीन अतिथिगण
- फोटो : अमर उजाला
छत्रपति शाहूजी महाराज की 142वीं जयंती समाज के लोगों ने धूमधाम से मनाई। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने कुरीतियों को खत्म करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि शाहूजी महाराज समतामूलक समाज स्थापना के पक्षधर थे। उन्होंने विधवा विवाह, बालिका शिक्षा जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कार्य किए। वहीं इस दौरान मेधावियों को सम्मानित
भी किया गया। बुंदेलखंड कूर्मी क्षत्रिय कल्याण समिति के की ओर से रविवार को स्थानीय गल्ला मंडी परिसर में संस्थापक अध्यक्ष शिवशंकर पटेल की अध्यक्षता में जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि रिटायर्ड ब्रिगेडियर सुधीर सावंत ने कहा कि शाहूजी महाराज ने दलित शोषित और पिछड़ों को न्याय दिलाने के लिये उल्लेखनीय कार्य किए हैं। इस मौके पर कुर्मी समाज
के मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान किया गया। साथ ही समाज के लिये उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवी दरिद्र नारायण सेवा समिति के संयोजक कढ़ोरे लाल यादव, हाजी सेठ नसरुल्ला, नाथूराम कुशवाहा, रामभरोसे कुशवाहा को भी सम्मानित किया गया। बीके चौधरी आईपीएस, जिलाध्यक्ष गुलाबसिंह पटेल, व मुख्य संयोजक राजकुमार फुलैला ने भी विचार
विज्ञापन
रखे। इस मौके पर शिक्षाविद् शिवप्रसाद निरंजन व एमडी जन संगठन प्रमुख वीपी सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय संगठन सर्वेश कटियार, वीरेंद्र सिंह, लक्ष्मीनारायण निरंजन, सुशील निरंजन, रमेशकुमार पटेल, डॉ. प्रदीप पटेल पनयारा, संतकुमार आचार्य, डॉ. परमात्माशरण पटेल, विकास पटेल धनौरा, बब्बूराजा नरी आदि मौजूद रहे।