फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Welcome to the soft message

मुलायम संदेश यात्रा का स्वागत

Sun, 11 Sep 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sun, 11 Sep 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Welcome to the soft message
राज पैलेस में संदेश रथ लेकर आए नेताओं को फूल माला पहनाते सपाई - फोटो : अमर उजाला
रविवार को जिले में आई मुलायम संदेश रथ यात्रा देर शाम करीब छह बजे कालपी से चलकर उरई पहुंची। यहां पर पार्टी नेता राजीव शर्मा, संजीत यादव, रामू रूरा आदि ने संदेश रथ पर सवार नेताओं का भारी भरकम फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद कालपी रोड स्थित राज पैलेश में सभा का आयोजन किया गया। जिसमें रथ यात्रा लेकर आए युवजन सभा
विज्ञापन


के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव, एमएलसी किरनमय नंदा ने सरकार की योजनाएं व उपलब्धियां गिनाईं और सपाइयों में जोश भरा। प्रांतीय नेता महाराज सिंह रामू रूरा ने भी दर्जनों वाहनों व समर्थकों के साथ यात्रा का जगह जगह स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष इंद्रजीत यादव, महिला सभा अध्यक्ष मांडवी निरंजन, मानसिंह यादव, विधायक दयाशंकर वर्मा
विज्ञापन


आदि मौजूद रहेे। कालपी प्रतिनिधि के अनुसार निर्धारित समय तीन घंटे देर से पहुंचने पर कालपी के यमुना नदी के पुल पर पूर्व मंत्री श्रीराम पाल, जिलाध्यक्ष इंद्रजीत यादव, सदर विधायक दयाशंकर वर्मा, पूर्व विधायक अरुण मेहरोत्रा, अजीत यादव, नगर पालिकाध्यक्ष कमर अहमद, समर सिंह की अगुवाई में रथ यात्रा में सवार युवजन सभा केे राष्ट्रीय अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास यादव व किरणमय नंदा का फूल मालाओें से गगनभेदी नारे लगाते हुए स्वागत किया। इस दौरान सपा के वरिष्ठ नेता राजीव शर्मा भी उपस्थित रहे। चौधरी मार्केेट केे परिसर मे एक जनसभा की गई। सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार ने अपना एक भी वायदा पूरा नहीं किया। वर्तमान परिस्थितियों में नौजवान देश की अहम कड़ी है।

इसलिए युवाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाना चाहिए। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नें युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए तमाम योजनाएं चला रही हैं। इस


मौके पर किरणमय नंदा ने कहा कि सूबे के सीएम अखिलेश यादव जो भी वायदे किए हैं, वह पूरे किए हैं। विजय कुशवाहा, विजय सिंह यादव, हरमोहन सिंह, वीरेंद्र चौधरी, शिवबालक सिंह, सविता द्विवेदी, गुड्डी पटेल, ममता तिवारी आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed