फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Weekly closure establishments open

साप्ताहिक बंदी पर न खोलें प्रतिष्ठान

Mon, 01 Aug 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Mon, 01 Aug 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
Weekly closure establishments open
साप्ताहिक बंदी के दौरान निरीक्षण करते एसडीएम व कोतवाल। - फोटो : अमर उजाला
साप्ताहिक बंदी का पूर्ण रूप से क्रियान्वयन कराया जाएगा। जो भी व्यापारी अपने-अपने प्रतिष्ठानों को साप्ताहिक बंदी के दिन खोल लेते हैं उनके खिलाफ  कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ये निर्देश उपजिलाधिकारी ने बंदी के दौरान बाजार में भ्रमण कर व्यापारियों को दिए। इतना ही नहीं, इस दौरान उन्होंने दुकानों को खोलने वाले दुकानदारों को को सख्त हिदायत देते हुए
विज्ञापन


उनकी दुकानें बंद कराई। एसडीएम शीतला प्रसाद यादव ने कोतवाली प्रभारी शिवसागर दीक्षित के साथ सोमवार को साप्ताहिक बाजार बंदी के दौरान अपने दल-बल के साथ नगर स्थित बाजार का भ्रमण किया। इस दौरान उन्हें जो भी दुकानें खुली मिलीं उन्हें सख्त हिदायत देते हुए बंद कराया। उन्होंने दुकानदारों को निर्देश देते हुए कहा कि साप्ताहिक बंदी का असर पूरी
विज्ञापन


तरह दिखना चाहिए। सोमवार को बाजारबंदी के दिन दवा, होटल, सब्जी, फ ोटोकॉपी व अन्य दुकानें खुली रहेंगी। इसके अलावा अन्य सभी दुकानें पूरी तरह से बंद रहेंगी। फोटोकापी की दुकानें रविवार तथा अन्य दुकानें मंगलवार को पूर्ण रूप से बंद रहेंगी। अगले सप्ताह से बंदी के दिन उक्त के अलावा जिन व्यापारियों की दुकानें खुली मिली, तो उनके खिलाफ  कड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई की जाएगी। उधर, उपजिलाधिकारी द्वारा बाजार में भ्रमण से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। जो भी दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें खोले हुए थे। वह उपजिलाधिकारी के भ्रमण की खबर सुनते ही अपनी-अपनी दुकानों के शटर डालकर भागते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed