फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Weather to change from Wednesday; light rain expected over three days.

Jalaun News: बुधवार से बदलेगा मौसम, तीन दिन हल्की बारिश के आसार

Sun, 25 Oct 2026 01:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Weather to change from Wednesday; light rain expected over three days.
उरई। जिले में अगले कुछ दिनों में मौसम करवट ले सकता है। रविवार से तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव के बाद बुधवार से आसमान में बादल छाने और हल्की बारिश होने के आसार हैं। बुधवार से शुक्रवार के बीच अधिकतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान है। इससे दिन के समय भी लोगों को गर्मी से राहत मिलने के साथ मौसम में ठंडक महसूस हो सकती है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शनिवार को तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ। हालांकि, आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदलने के संकेत मिलने लगे हैं। रविवार से मंगलवार तक तापमान में मामूली फेरबदल होने का अनुमान है। इसके बाद बुधवार से तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हो सकता है। मौसम में इस बदलाव के पीछे बारिश की संभावनाएं भी बन रही हैं।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक विस्टर जोशी के अनुसार बुधवार से शुक्रवार तक जिले में हल्की बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल सकती है। अनुमान के मुताबिक, बुधवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। बृहस्पतिवार को इसमें और गिरावट आने के साथ पारा 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। वहीं, शुक्रवार को अधिकतम तापमान गिरकर 24 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार बुधवार से शुक्रवार के बीच अधिकतम तापमान में करीब सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। बारिश और तापमान में कमी से दिन के मौसम में भी बदलाव महसूस होगा। हालांकि, बारिश की मात्रा और उसके प्रभाव को लेकर स्थिति मौसम के अगले पूर्वानुमान के साथ स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed