फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Weather spoils the speed of trains, Deccan Express delayed by 11 hours

Jalaun News: मौसम ने बिगाड़ी ट्रेनों की चाल, डेक्कन एक्सप्रेस 11 घंटे देरी से

Tue, 05 Mar 2024 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 05 Mar 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Weather spoils the speed of trains, Deccan Express delayed by 11 hours
उरई। झांसी-कानपुर रेलमार्ग पर ट्रेनों की आने-जाने की स्थिति एक बार फिर से खराब हो गई। रविवार को मुंबई और गोरखपुर से जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 11 घंटा 44 मिनट देरी से पहुंची। इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को पूरी रात स्टेशन पर गुजारनी पड़ी। इससे उन्हें काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

गोरखपुर से हैदराबाद जाने वाली डेक्कन एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 02575 अपने निर्धारित समय शाम 4:30 बजे के स्थान पर सुबह चार बजकर 19 मिनट पर यानि 11 घंटे 44 मिनट देरी से पहुंची। मुंबई से गोरखपुर जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस भी नौ घंटा 30 मिनट देर से आई। मुंबई से गोरखपुर जाने वाली संत कबीरनगर एक्सप्रेस 4 घंटा 30 मिनट, मुंबई से लखनऊ जाने वाली पुष्पक सुपरफास्ट एक्सप्रेस तीन घंटा, बनारस से अहमदाबाद जाने वाली साबरमती एक घंटा 15 मिनट, लखनऊ से झांसी जाने वाली पैसेंजर दो घंटा देरी से पहुंची। इससे इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को पूरी रात स्टेशन पर गुजरना पड़ी। यात्रियों का कहना है कि रेल प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। पिछले कई दिनों से ट्रेन देरी से चल रही थी। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेल प्रशासन को इस ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक एस के खरे ने बताया कि खराब मौसम के चलते ट्रेनों के संचालन में दिक्कत आ रही हैं। मौसम सही होते ही ट्रेनों का संचालन विधिवत हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed