फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Waterlogging due to 10 hours of rain, trouble

Jalaun News: 10 घंटे की बारिश से जलभराव, हुई परेशानी

Mon, 07 Aug 2023 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 07 Aug 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging due to 10 hours of rain, trouble
उरई। पिछले पांच दिनों से जिले में जमकर बारिश हो रही है। वहीं, शनिवार रात से रविवार की सुबह तक दस घंटे लगातार बारिश हुई। जिससे जगह-जगह जलभराव हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश अभी रुकने वाली नहीं है।
विज्ञापन


पिछले दस घंटे से बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है। तेज बारिश के साथ हल्की बूंदाबांदी हर मिनट हो रही है। रविवार को हुई बारिश से शहर भर की नाली नाला पानी भर के चल रहे हैं। सुबह से ही बारिश की शुरुआत बूंदाबांदी के साथ हुई। जो देर दोपहर तक होती रही। देर दोपहर के बाद बारिश बंद हुई। बारिश बंद होने के बाद लोग घर के बाहर निकल कर मौसम का आनंद लेते दिए। बारिश होने के बाद रविवार को राहत मिला। लेकिन उससे पहले हुई बारिश से उमस गर्मी से लोग बेहाल थे। बारिश होने के बाद स्टेशन रोड, तुलसी रोड़,राजेंद्र नगर,मैकेनिक नगर सहित कई मोहल्लों में सड़कों पर पानी भर गया। लोग घरों से नहीं निकल पाए। जलभराव से लोगों ने पालिका के प्रति नाराजगी जाहिर की। बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया और लोग घरों के बाहर गली-मोहल्लों की सड़कों पर व घरों की बालकोनी पर मौसम का आनंद लेते दिखाई देने लगे। वहीं, देर रात तक आसमान पर बादल छाए रहे, इस वजह से रात को फिर एक बार बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed