फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Water will not become an obstacle on the way to Hamirpur, a bridge will be built on the Kadaura-Bhedi road

Jalaun News: हमीरपुर की राह में पानी नहीं बनेगी बाधा, कदौरा-भेड़ी मार्ग पर बनेगा पुल

Wed, 06 Aug 2025 01:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Water will not become an obstacle on the way to Hamirpur, a bridge will be built on the Kadaura-Bhedi road
उरई। दो जिलों को जोड़ने वाले कदौरा-भेड़ी मार्ग पर बने रपटे पर अब 50 मीटर लंबे पुल का निर्माण कराया जाएगा। इससे बारिश के समय अब पानी भरने से लोगों को हादसे का खतरा नहीं रहेगा। इस मार्ग से रोजाना 15 हजार लोग आवागमन करते हैं। शासन ने इसके लिए तीन करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। अधिकारियों का कहना है कि बारिश के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले को हमीरपुर से जोड़ने वाले कदौरा भेड़ी मार्ग पर चतेला गांव के पास बना रपटा लोगों के लिए मुसीबत से कम नहीं है। भेड़ी की ओर से आने वाले वाहन चालकों को रपटे की गहराई अधिक होने की वजह से दूसरी ओर से आ रहे वाहन नहीं दिखते हैं। इससे अक्सर यहां हादसे हो जाते हैं। साथ ही गहराई अधिक हो जाने से बारिश के समय पानी भर जाने से वाहन चालकों व ग्रामीणों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

दरअसल, इस मार्ग पर 10 गांवों के लोगों को मिलाकर कुल 15 हजार लोग रोजाना आवागमन करते हैं। मार्ग के अधिक चलने के कारण ग्रामीण कई वर्षों से पुल को बनवाने की मांग कर रहे थे। इस पर पीडब्ल्यूडी ने शासन से पुल बनवाने के लिए बजट की मांग की थी। इस पर शासन ने पुल के लिए तीन करोड़ की मंजूरी दे दी है। बजट जारी होने के बाद पुल का निर्माण कुछ ही समय बाद पूरा कर दिया जाएगा। इससे लोगों को रपटे की वजह से आने वाली समस्याओं से परेशान नहीं होना पड़ेगा। विभाग के दावा है कि एक साल के अंदर पुल को तैयार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन ने रपटे पर पुल बनाने के लिए मंजूरी दी है। बारिश के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा। इससे लोगों को सहूलियत होगी।

अतुल पाल, जेई पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed