फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Water tanker entered the car, including the driver, four killed

पानी के टैंकर में घुसी कार, चालक समेत चार की मौत

Tue, 17 May 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Tue, 17 May 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
Water tanker entered the car, including the driver, four killed
हाईवे पर गैस किटर से टैंकर में फंसी स्विफ्ट डिजार कार के टुकड़ों को हटाते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
चालक की लापरवाही से बेकाबू हुई तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार पौधों की सिंचाई कर रहे टैंकर में पीछे से जा घुसी। इससे चालक समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज, झांसी रेफर किया गया है। यह हादसा मंगलवार सुबह उरई-कालपी हाईवे पर छौंक गांव के पास हुआ। उरई के राजेंद्र नगर
विज्ञापन


का जगत सिंह कुशवाहा (30) तुलसीनगर के संतोष बघेल की कार का चालक था। वह मालिक से कार मांगकर मंगलवार सुबह 10 बजे किसी काम से कानपुर जा रहा था। उसने आटा कस्बे से कालपी जा रहे देवी शंकर (13) पुत्र शिव प्रसाद जोल्हूपुर, कालपी, लालाराम (60) आटा, महेंद्र (31) पुत्र रामशंकर आटा, वीर सिंह (60) आटा, बुधई (55), आटा को सवारी के
विज्ञापन


रूप में बैठा लिया। जगत सिंह तेज रफ्तार से कार चला रहा था। यात्रियों ने उसे मना भी किया, लेकिन वह नहीं माना। उरई-कालपी हाईवे पर छौंक गांव के पास तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर टैंकर में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार तहस-नहस हो गई। कार में बैठे लोगों में चीखपुकार मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने घायलों को कार से बाहर निकाल कर
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी। कोतवाल सतेंद्र सिंह और सीओ मनोज गुप्त मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक कार चालक जगत सिंह कुशवाहा, देवी शंकर और लालाराम की


मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल महेंद्र को जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे में घायल हुए वीर सिंह और बुधई को प्राथमिक इलाज के बाद डाक्टराें ने मेडिकल कालेज, झांसी रेफर कर दिया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed