फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   water,MP,mla,river,DM

जल संरक्षण के लिए नेता, अफसर ने उठाई कुदाल

Wed, 09 Jun 2021 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
water,MP,mla,river,DM
महेवा। इसे जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन का जल संरक्षण के प्रति लगाव कहे, या फिर कर्तव्य निष्ठा। बुधवार को ब्लॉक महेवा के ग्राम गढग़ुवा में नून नदी जीर्णोद्धार कार्यक्रम के तहत साफ सफाई होनी थी। इसके लिए जिलाधिकारी ने स्वयं फड़वा व कुदाल उठाकर श्रम दान किया। साथ ही दूसरों को भी प्रेरित किया। यह देख संासद भानू वर्मा व विधायक नरेंद्र पाल सिंह जादौन ने भी फड़वा चलाकर श्रम दान किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस कार्य को सिर्फ काम की तरह नहीं बल्कि समर्पण की तरह करे।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक नरेंद्र सिंह जादौन ने जिलाधिकारी के जल संरक्षण के लेकर किए गए कार्यों के विषय में बताया कि जिलाधिकारी ने पहले भी अपनी इच्छा शक्ति से एक नदी का जीणोद्धार किया है। उनका जल संरक्षण के प्रति समर्पण जिले में भी दिख रहा है। सीडीओ डा. अभय कुमार ने कहा कि जल संरक्षण से जिले के प्रत्येक व्यक्ति को लाभ मिलेगा। सभी को जल संरक्षण के लिए सजग रहना चाहिए। डीएम ने बताया कि नून नदी पुनरोद्धार कार्य शुरू कराया गया है। जिसमें विकास खंड महेवा की 10 ग्राम पंचायतें सम्मिलित है, लगभग 26 किलोमीटर कार्य होना है। आज 618 श्रमिक कार्य करे रहे थे। उन्होंने बताया कि नून नदी कार्य में कुल 4 विकास खंड एवं 40 ग्राम पंचायतें आती है। कुल लम्बाई 89 किमी0 हैं। इस पूरे क्षेत्र में साफ सफाई कराई जाएगी। उन्होंने श्रमिकों को निर्देशित किया कि खुदाई से निकली हुई मिट्टी को दूर डाले जिससे वह पुन: वापिस न आए। निर्देशित किया गया कि खुदाई का कार्य तब तक चलेगा जब तक कार्य पूरा न हो। उन्होंने गढग़ुवा गांव में लगाए गये वैक्सीनेशन सेंटर का भी निरीक्षण किया। जिसमें बताया गया कि 45 वर्ष के ऊपर वाले 70 व्यक्तियों का वैक्सीनेशन किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा उपस्थित लोगो का मास्क एवं सैनिटाइजर वितरित किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डा. अभय कुमार श्रीवास्तव, डी0सी0 मनरेगा अवधेश दीक्षित, खंड विकास अधिकारी अश्वनी सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

---
श्रमिकों को बाटे गए राहत योजना के प्रमाण पत्र
उरई। मुख्यमंत्री ने आपदा राहत योजना के अंतर्गत 9870 श्रमिको के खाते में 1000 रूपये भेजे गए। इस क्रम में जिले में वीडियो कॉफ्रेसिंग के में 05 निर्माण श्रमिकों को आपदा राहत सहायता के अंतर्गत प्रमाणपत्र दिया गया। इस मौके पर सांसद भानुप्रताप वर्मा, विधायक कालपी नरेंद्र पाल सिंह जादौन, विधायक माधौगढ़ मूलचंद्र निरंजन, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कर्मचारियों की मौत पर दो मिनट का मौन
उरई। डीएम के निर्देश पर सुबह सभी कार्यालयों में कोरोना महामारी के दौरान मृतक कर्मचारियों व अन्य लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान कलक्ट्रेट सभागार में समस्त कलक्ट्रेट के अधिकारी कर्मचारी के साथ कोरोना महामारी के दौरान मृतक व्यक्तियों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर उनके आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 ऊषा सिंह, अपर जिलाधिकारी पूनम निगम, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार शुक्ला सहित कलक्ट्रेट के अधिकारीगण एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed