फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Water Institute issues final notice to 5471 consumers for non-payment of dues

Jalaun News: बकायेदारी पर जल संस्थान 5471 उपभोक्ताओं को अंतिम नोटिस

Sun, 31 Aug 2025 01:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Water Institute issues final notice to 5471 consumers for non-payment of dues
उरई। नगर निकायों के लोग जल संस्थान का पानी तो लगातार इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन बकाया जमा करने में गंभीरता नहीं दिखा रहे। नतीजतन जल संस्थान पर करीब नौ करोड़ रुपये की बकायेदारी हो गई है। ऐसे में जल संस्थान ने 5471 उपभोक्ताओं को अंतिम नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता सोमप्रकाश ने शुक्रवार को बैठक कर नोटिस वितरण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि सितंबर के अंत तक सभी नोटिस उपभोक्ताओं तक पहुंच जाएं और इसके बाद आरसी जारी करने की तैयारी भी शुरू कर दी जाए। अभियंता ने बताया कि इस साल का वसूली लक्ष्य नौ करोड़ रुपये रखा गया है। वर्तमान में करीब 84 हजार उपभोक्ताओं पर यह राशि बकाया है। पिछले वर्ष लगभग 16 करोड़ रुपये की बकायेदारी थी, जिसमें से छह करोड़ की वसूली की गई थी। इस बार भी लक्ष्य को पूरा करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

अब तक 5471 उपभोक्ताओं को अंतिम नोटिस जारी किए जा चुके हैं। इनमें उरई नगर के 4028, रामपुरा नगर के 96, कोटा नगर के 161, कदौरा नगर के 116, कोंच के 424, माधौगढ़ के 64, जालौन के 302 और ऊमरी नगर के 280 उपभोक्ता शामिल हैं। इनसे कुल 1.55 करोड़ रुपये की वसूली की जानी है। इसके अलावा अन्य बकायेदारों को पहला नोटिस और बिल भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलसंस्थान के जेई श्याम बहादुर ने बताया कि सभी कर्मचारियों को बकाया वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि उपभोक्ता बकाया जमा नहीं करते हैं तो मोहल्लों में जाकर कनेक्शन काटने की कार्रवाई भी शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed