{"_id":"6578a5a82b63915fa80c0db7","slug":"water-in-stadium-pool-will-now-remain-pure-machine-will-be-installed-orai-news-c-224-1-ori1001-8170-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: स्टेडियम के पूल का पानी अब रहेगा शुद्ध, लगेगी मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: स्टेडियम के पूल का पानी अब रहेगा शुद्ध, लगेगी मशीन
विज्ञापन
उरई। शहर के कालपी रोड स्थित इंदिरा स्टेडियम की सूरत बदलने वाली है।
खिलाड़ियों को नई सुविधा भी मिलेंगी। कायाकल्प के बाद बैडमिंटन और स्वीमिंग पूल में सुधार होंगे। अभी तक असुविधा के बीच खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे थे। जिससे उनको कई प्रकार की परेशानी होती थी। कायाकल्प कराने के लिए विभाग ने इस्टीमेट बना लिया है। 10 लाख की लागत से सभी काम होंगे।
अगर स्टेडियम में स्वीमिंग पूल की स्थिति की बात करें तो मशीन खराब होने से 10 से 15 दिन में पानी बदलता है। टाइल्स भी टूट चुकी हैं। ड्रेसिंगरुम में कोई कपड़े नहीं बदल सकता है, गेट टूट चुके हैं। खिड़की के शीशे भी टूटे हुए हैं। प्रशिक्षण के लिए कोई कक्ष नहीं बना है। इन्हीं के साथ मशीने भी कई सालों से खराब पड़ी हैं।
इन अव्यवस्थाओं की बीच करीब 80 खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। जब डीएम राजेश कुमार पांडेय ने निरीक्षण किया तो खिलाड़ियों को सुविधा देने के लिए कायाकल्प कराने की बात कही। इस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए थे। विभाग ने तुरंत कमियों को सही करने, सुविधा बढ़ाने के लिए लिस्ट तैयार की।
विज्ञापन
जिला क्रीड़ा अधिकारी सिराजुद्दीन ने बताया कि इस्टीमेट तैयार हो चुका है। रंगाई-पुताई के साथ अन्य काम होने हैं। जिसको ग्रामीण अभियंत्रण विभाग से तैयार करवाया है। इस्टीमेट तैयार होने के बाद डीएम के पास भेज दिया जाएगा। कुछ काम पहले से ही हो रहे हैं। स्टेडियम की दीवार की पुताई पूरी करवाई जाएगी। ऑफिस में भी रंगाई-पुताई अन्य काम होंगे। रात को लेकर भी विचार चल रहा है, पर्याप्त रोशनी रहे। जिसमें खिलाड़ी अगर प्रशिक्षण ले तो उनको कोई परेशानी न हो। इसके लिए अलग से बड़ी लाइट लगाई जाएंगी।
क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि अभी पूल बंद है। तीन महीने बाद जब खुलेगा तो उसका काम पूरा हो चुका होगा। पूल में प्रशिक्षण वाला कक्ष बनवाया जाएगा। जिसमें बैठने की भी व्यवस्था होगी।
पूल में महिला खिलाड़ी, युवतियां भी आती हैं। उनके ड्रेस बदलने के लिए ड्रेसिंग रुम अलग से तैयार होगा, कांच टूटे हैं, दीवार टूटी हैं। सभी की मरम्मत होगी। पूल की टाइल्स करीब 500 से अधिक बदलवाई जाएंगी। रोशनी के लिए 10 स्ट्रीट लाइट, पानी को फिल्टर करने के लिए प्लांट मशीन लगवाई जाएंगी। खिलाड़ियों की सेफ्टी के लिए उपकरण भी खरीदे जाएंगे।