फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Water filled in the crematorium, the old man's last rites were performed at the crossroads

Jalaun News: श्मशान घाट में भरा पानी, तिराहे पर किया वृद्ध का अंतिम संस्कार

Thu, 31 Jul 2025 02:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Water filled in the crematorium, the old man's last rites were performed at the crossroads
कोंच (जालौन)। श्मशान घाट में पानी भरा होने से ग्राम कुदरा बुजुर्ग के ग्रामीणों ने वृद्ध का अंतिम संस्कार गांव से दो किमी दूर कोंच-महेशपुरा मार्ग के तिराहे पर किया। खफा लोगों ने कोंच-महेशपुरा मार्ग जाम भी कर दिया। कोतवाल विजय कुमार पांडेय ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। वृद्ध के परिजनों का यह भी कहना है कि गांव के बाहर सड़क किनारे अंतिम संस्कार करने का प्रयास किया तो अगल-बगल के खेत मालिकों ने आपत्ति जताई।
विज्ञापन

कोंच ब्लॉक के ग्राम कुदरा बुजुर्ग निवासी लालाराम राठौर (75) का बीमारी के चलते मंगलवार की शाम निधन हो गया। बुधवार की सुबह उनके रिश्तेदारों के आने के बाद उनकी शवयात्रा निकली। गांव के श्मशान घाट में बारिश का पानी भरा हैं। रास्ता भी कीचड़ से भरा है। पूरे गांव में कहीं अंतिम संस्कार करने की जगह नहीं है।
विज्ञापन

शवयात्रा में शामिल लोगों ने जब गांव के बाहर सड़क किनारे अंतिम संस्कार करने की कोशिश की तो खेत मालिकों ने मना कर दिया। शवयात्रा में शामिल लोगों ने दो किलोमीटर दूर जाकर कोंच-महेशपुरा मार्ग तिराहे पर सड़क किनारे बुजुर्ग का अंतिम संस्कार किया। इसके बाद अव्यवस्था से खफा होकर कोंच-महेशपुरा मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे कोतवाली विजय कुमार पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत किया। ग्रामीणों का कहना है कि तीनों ग्राम पंचायतों का बुरा हाल है। कही भी श्मशान घाट नहीं बना है। हर बारिश में लोगों को अंत्येष्टि करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है, फिर भी समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।


वर्जन-----------
शमशान घाट के लिए अलग से बजट नहीं आता है। एक-दो ग्राम पंचायतों के लिए पैसा आता है। इस मामले मे प्रधान व सचिव से स्पष्टीकरण मांगा है कि अब तक रास्ता क्यों नहीं बनाया गया।
गिरबर प्रसाद वर्मा, बीडीओ कोंच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed