{"_id":"6894fbb2331fd89e3705d58d","slug":"water-filled-above-the-knees-how-do-sisters-go-to-their-mothers-house-with-rakhi-orai-news-c-224-1-bnd1005-132949-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: घुटनों से ऊपर भरा पानी, राखी लेकर मायके कैसे जाएंं बहनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: घुटनों से ऊपर भरा पानी, राखी लेकर मायके कैसे जाएंं बहनें
विज्ञापन
कोंच। बारिश व करई बांध के ओवरफ्लो पानी से कस्बे का मलंगा नाला उफना रहा है। इससे गांधीनगर, गोखले नगर व कांशीराम कॉलोनी इलाके में घुटनों से ऊपर तक पानी भरा है। रक्षाबंधन का त्योहार पास है। ऐसे में यहां आने वाली बहनों को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
वहीं स्थानीय लोगों को भी परेशानी हो रही है। हालांकि पालिका ने लोगों के लिए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाई है लेकिन इलाकाई लोगों ने साधन बढ़ाने की मांग की है। दरिद्र नारायण सेवा समिति आश्रम से काली माता मंदिर तक, काली माता मंदिर से कांशीराम कॉलोनी तक, कोंच-पिंडारी रोड पर कान्हा गोशाला से काशीराम कॉलोनी तक व मरही माता मंदिर के पास ज्यादा पानी भरा है।
पचीपुरा निवासी सावित्री अपने मायके कोंच के गांधीनगर में रक्षाबंधन का त्योहार करने आई थीं लेकिन बुजुर्ग महिला अकेली अपना बैग व लाठी लेकर चली आई। जब उसे रिक्शावाला गांधीनगर में पंचायत भवन के पास पानी भरा होने के कारण छोड़कर चला लगा तो वह मायके तक छोड़ने के लिए वाहन चालकों से गिड़गिड़ाती रही। इलाकाई लोगों ने पालिका के आरआई सुनील कुमार को सूचना दी तब कही जाकर ट्रैक्टर ने उस अपने मायके तक छोड़ा।