फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Water falls on 11 lakh pipeline, people upset

11 लाख की पाइप लाइन पर फिरा पानी, लोग परेशान

Sun, 19 Jul 2020 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Water falls on 11 lakh pipeline, people upset
सुनील कुमार - फोटो : ORAI
कदौरा। सरकारी धन का किस तरह विभाग दुरुपयोग कर रहे हैं, इसका उदाहरण कस्बे के वार्ड 12 में पांच माह पूर्व डाली पाइप लाइन को देखकर पता चलता है। करीब 11 लाख की लागत से बिछाई गई पाइप लाइन थोड़े ही समय में जगह-जगह से न लीक हो गई बल्कि कुछ एक स्थानों पर तो ध्वस्त भी हो गई है। जिससे इस भीषण गर्मी और उमस में लोगों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि पानी की किल्लत को देखते हुए इसी साल फरवरी माह में वार्ड 12 के मोहल्ला गाड़ीखाना और धोबीपुरा में 11 लाख 77 हजार की लागत से पाइप लाइन बिछाई गई थी। लोगों को लगा था कि उनकी पानी की समस्या का अब समाधान हो जाएगा पर कुछ ही समय बाद लाइन में लीकेज होने शुरू हो गए फिर लॉकडाउन लगा तो जलसंस्थान का कोई कर्मचारी झांकने भी नहीं पहुंचा। जिसका परिणाम यह हुआ कि धीरे-धीरे लाइन जगह-जगह से ध्वस्त होती चली गई। अब हालात यह है कि पानी के लिए मोहल्ले के लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। इलाके के नौ हैंडपंपों में से सात खराब पड़े हैं। ऐसे में पानी की किल्लत और बढ़ गई है। जिन घरों में पानी पहुंच भी रहा है तो वह इतना मटमैला है कि पीना तो दूर महिलाएं उससे कपड़े और बर्तन तक धोने से कतराती हैं। नगर पंचायत ईओ सुनील कुमार सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है और इसमें कोई दो राय नहीं है कि लाइन बिछाने में लापरवाही बरती गई है। मामले की जांच कराई जाएगी और कार्रवाई के साथ जल संस्थान से रिकवरी भी की जाएगी।
विज्ञापन

हैंडपंपों पर लगानी पड़ती लाइन
मोहल्ला निवासी कुलदीप का कहना है कि घरों में आने वाले गंदे पानी का प्रयोग करने से बीमारी का खतरा भी रहता है। लिहाजा सुबह उठते ही पानी के लिए पहले चलताऊ हैंडपंपों के सामने लाइन लगानी पड़ रही है। इसके अलावा और कर भी क्या सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता को कोई लाभ नहीं मिल रहा
सभासद अनीसा खातून के मुताबिक विभागीय लापरवाही के चलते बिछी लाइन का कोई लाभ जनता को नहीं मिल रहा है। उस पर जल संस्थान के जेई फोन तक नही उठाते हैं। अब तो पब्लिक को साथ लेकर सीधे डीएम से मिलने जाना पड़ेगा।

पानी के लिए बहा रहे पसीना
क्षेत्र शाकिर का कहना है कि घरों में जाने के बजाए पानी लीकेज के कारण सड़कों और नालियों में बह रहा है और लोगों को एक-एक बाल्टी पानी के लिए पसीना बहाना पड़ रहा है। फिर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

साकिर हुसैन

साकिर हुसैन- फोटो : ORAI

ोहल्ले में पानी के लिए हेडपंप लगी भीड़

ोहल्ले में पानी के लिए हेडपंप लगी भीड़- फोटो : ORAI

कुलदीप

कुलदीप- फोटो : ORAI

अनीशा खातून

अनीशा खातून- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed