फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Water crisis in ward twelve as soon as summer comes

गर्मी के दस्तक देते ही वार्ड में पानी का संकट

Wed, 18 Mar 2020 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Water crisis in ward twelve as soon as summer comes
साइकिल पर पानी लेकर जाता बृद्ध - फोटो : ORAI
कदौरा (जालौन)। गर्मी के दस्तक देते ही कदौरा गांव में पेयजल संकट गहराने लगा है, आश्चर्य तो इस बात का है कि एक वर्ष पूर्व जल निगम ने यहां पर नलकूप बनाया गया था, पर ट्रांसफार्मर न लगने से नलकूप बेमतलब है। जिससे नलकूप होने के बाद भी लोगों को पेयजल के लिए भटकना पड़ता है। आलम यह है कि नगर के आधा दर्जन वार्डों में पेयजल के लिए बाशिंदे टैंकर व एक-दो किलोमीटर दूर से पानी की आपूर्ति करने के लिए मजबूर है। मंगलवार को मोहल्ला पुराना बाजार व ईदगाह के बाशिंदों ने शिकायत सीएम पोर्टल में दर्ज कराकर निजात दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

गौरतलब है कि नगर के वार्ड 12 में चार मोहल्ले कटरा अस्तबल, पुराना बाजार, धोबीपुरा व ईदगाह आते हैं। जिसमें पिछले कई वर्षों से पेयजल की किल्लत है। कई बार बाशिंदे पानी की मांग को लेकर सड़कों पर उतर चुके है। वार्ड में पेयजल किल्लत को देखते हुए एक वर्ष पूर्व जल निगम ने मोहल्ला ईदगाह में नलकूप का निर्माण कराया था, लेकिन लगभग एक वर्ष बीतने के बाद अब तक नलकूप में ट्रांसफार्मर न होने के कारण पानी आपूर्ति नहीं हो पा रही है, इससे मोहल्ले के लोगों को अभी भी पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मोहल्ला ईदगाह के बकरीदा, अब्बास, आसिफ, राम अवतार, सुगम सिंह, संतोष कुमार, रामनाथ, जमील, इदरीश आदि ने बताया कि वैसे तो साल भर मोहल्लों में पानी संकट बना रहता है, लेकिन गर्मी शुरू होते ही पानी की किल्लत और बढ़ जाती है। जबकि कई बार जल संस्थान व जल निगम से पेयजल संकट से निजात दिलाने की गुहार लगा चुके है, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला है। मोहल्लों में स्थिति यह है कि कभी कभी लोग टैंकर से पानी की सप्लाई करते है। कहने को तो वार्ड में करीब 18 हैंडपंप लगे हैं, लेकिन इनसें से करीब 12 हैंडपंप खराब पड़े हैं और जो हैंडपंप ठीक हैं, उनमें इतनी भीड़ लगी रहती है कि सुबह से ही नंबर लगाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभासद मो. इमरान कहते हैं कि नलकूप में ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए कई बार नगर पंचायत कार्यालय से लेकर तहसील दिवस व जिलाधिकारी से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। नलकूप में ट्रांसफार्मर रख जाएं तो चार वार्डों में पानी की सुविधा हो जाएगी। उधर, ईओ पालिका सुनील कुमार सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है। वार्डों में छोटी पानी की टंकियां बनवाई गई हैं, जल्द ही नलकूप में ट्रांसफार्मर भी रखवाया जाएगा। इसके लिए अपर जिलाधिकारी को पत्र भेजा गया है।

कदौरा में बंद पड़ा ट्यूबवेल

कदौरा में बंद पड़ा ट्यूबवेल- फोटो : ORAI

हैंडपंप पर लगी लोगों की भीड़

हैंडपंप पर लगी लोगों की भीड़- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed