{"_id":"6206aa25eb76de18295394e2","slug":"water-colony-start-tank-adminastration-orai-news-knp680119014","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांशीराम कालोनी में पेयजल आपूर्ति शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांशीराम कालोनी में पेयजल आपूर्ति शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंच। कांशीराम कॉलोनी में 17 दिनों से पेयजल के लिए परेशान लोगों को आखिरकार पानी नसीब हो गया। शुक्रवार को नगर पालिका ने नलकूप के पैनल को सही करवाकर लगवाया और इसके बाद पेयजल आपूर्ति शुरू कराई।
कांशीराम कॉलोनी में लगभग एक पखवाड़ा पहले नलकूप का पैनल खराब होने के कारण पानी की किल्लत हो गई थी। यहां रहने वाले अरविंद्र, राहुल वर्मा, नरेंद्र वर्मा, शहजाद, मनोज आदि ने शिकायतें स्थानीय अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल तक कर दी थी। पर समस्या का समाधान नहीं हुआ। अमर उजाला ने इस मामले को लेकर लगातार 10 और 11 फरवरी के अंक पत्र में प्रमुखता से खबर को प्रकाशित किया। तब प्रशासन की नींद टूटी। अधिकारियों ने समस्या पर तत्काल संज्ञान लिया और दूसरे दिन ही संबंधित कर्मचारियों ने पैनल को सही करा कर लगवा दिया। इसके बाद वाटर सप्लाई चालू करा दी। सबसे अधिक खुशी कालोनी में दूसरी और तीसरे माले पर रहने वालों लोगों को हुई है।
--------------
फोटो 32:::मुन्नी देवी
कॉलोनी निवासी मुन्नी देवी भी समस्या दूर होने के बाद बहुत खुश नजर आ रही हैं। उन्होंने कहा कि अमर उजाला में खबर प्रकाशन के बाद अधिकारियों ने उनकी समस्या सुनीं और हम लोगों को समय से पेय जल आपूर्ति मिल सकी।
विज्ञापन
---------
फोटो 33:::रिजवान
ब्लाक नंबर 28 में रह रहे रिजवान का कहना है कि दिन भर पानी भरने की टेंशन रहती थी। काम पर जाने से पहले हैंडपंपों से पानी भरवाकर लाना पड़ता था। उन्होंने कहा पेयजल आपूर्ति चालू होते ही पानी की झंझट खत्म हो गई है।