फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   water,ADM,DM,gic,mandalayoukta

माहिल तालाब के सौन्दर्यीकरण पर चार करोड़ खर्च की जांच के निर्देश

Wed, 06 Oct 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
water,ADM,DM,gic,mandalayoukta
उरई विकास प्राधिकरण की बैठक लेते मंडलायुक्त डॉ अजय शंकर पांडेय। - फोटो : ORAI
उरई। झांसी मंडलायुक्त डॉ अजय शंकर पांडेय की अध्यक्षता में उरई विकास प्राधिकरण की 21वीं बोर्ड बैठक कमिश्नरी सभागार में हुई। जिसमें बोर्ड के नामित सदस्यों द्वारा पूर्व बैठक में अटल चौक, महाराणा प्रताप चौक, सरदार पटेल चौराहे के सुंदरीकरण का सुझाव प्रस्तुत किया गया था। जिस पर मंडलायुक्त ने बैठक में इन चौराहों का अनुमोदन किया। उन्होंने उरई विकास प्राधिकरण द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों में गुणवत्तापरक पर विशेष ध्यान देने की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि संबंधित विभागों से एनओसी प्राप्त करके मानक एवं गुणवत्ता के अनुसार कार्य साफ सुथरा होना चाहिए। बोर्ड में नामित सदस्यों ने माहिल तालाब के सौंदर्यीकरण पर चार करोड़ धनराशि व्यय के संबंध गड़बड़ी का आरोप लगाया। इस पर मंडलायुक्त ने डीएम को को जांच कराने के निर्देश दिए। साथ ही जीआईसी के पास अवैध अतिक्रमण हटाने के निर्देश सिटी मजिस्ट्रेट को दिए।
विज्ञापन

उरई विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित चुर्खी बाईपास चौराहे तथा जालौन बाईपास चौराहे को भारी वाहनों से सुरक्षा के दृष्टिगत आरसीसी रिंगबीम एवं बोलार्ड लगाए जाने के संबंध में अवस्थापना निधि से रोड सेफ्टी के मानकों के दृष्टिगत कार्य सुनिश्चित कराए जाए। कलक्ट्रेट के समीप विकास भवन चौराहा का निर्माण, सड़क चौड़ीकरण, डीएम आवास से कलक्ट्रेट गेट तक फुटपाथ का निर्माण कार्य, कालपी बस स्टैंड के पास पटेल चौक के विकास अंतर्गत सड़क चौड़ीकरण एवं चुर्खी रोड़ पर पुलिस लाइन के समीप यात्री प्रतीक्षालय के निर्माण कार्य का अनुमोदन किया गया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने आय व्यय के स्रोत बढ़ाने के लिए दुकान, शॉपिंग कांप्लैक्स, पार्किंग के लिए स्थल चयन कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने मुख्य मार्गों से सटे भवनों के अग्रभाग का कलर एक ही रंग में करवाने का सर्वसम्मति से अनुमोदन किया। बैठक में अपर आयुक्त प्रशासन प्रमिल कुमार सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी आशुतोष चतुर्वेदी, संयुक्त निदेशक पेंशन रामपाल, परियोजना प्रबंधक जल निगम रोहित चौरसिया, ईओ नगर पालिका विमलापति, बोर्ड के नामित सदस्य ब्रजभूषण सिंह मुन्नू, अनिल यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------
कौमी एकता सप्ताह 19 से 25 नवंबर तक
उरई। जिला एकीकरण समिति की बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में हुई। सीडीओ एके श्रीवास्तव ने बताया कि 31 अक्तूबर को लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती राष्ट्रीय अखंडता दिवस के रूप में मनाई जाएगी। इस वर्ष सभी धर्मों की झांकियां निकाली जाए। उन्होंने अवगत कराया कि 19 से 25 नवंबर तक कौमी एकता सप्ताह मनाया जाएगा। जिसके अंतर्गत अल्पसंख्यक दिवस, सद्भावना दिवस, भाषीय सद्भावना दिवस, भाषा सद्भावना दिवस, महिला दिवस, पर्यावरण दिवस एवं सांस्कृतिक एकता दिवस का आयोजन संपन्न होगा।

जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि इस वर्ष आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को और अधिक बेहतर बनाया जाएगा। महारानी लक्ष्मीबाई तथा झलकारी बाई की झांकी जनपद में निकाली जाएगी। 23 नवंबर को मनाए जाने वाले सांस्कृतिक एकता दिवस को भव्य स्वरूप में मनाया जाएगा। इस दौरान बुंदेलखंडीय विधा पर आधारित लोककला का आयोजन तथा देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। साथ ही महान विभूतियों को सम्मानित भी किया जाएगा। बैठक में जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र त्रिपाठी, बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रेमचंद्र यादव आदि धर्मगुरु भी उपस्थित रहें। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed