{"_id":"6ad3d05236163aaa2c0fede3","slug":"those-whose-names-were-missing-from-the-electoral-roll-sir-visited-the-polling-booth-1775-applications-were-received-in-a-single-day-orai-news-c-224-1-ori1005-151336-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: एसआईआर में छूटा नाम तो बूथ पर पहुंचे, एक दिन में मिले 1775 आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: एसआईआर में छूटा नाम तो बूथ पर पहुंचे, एक दिन में मिले 1775 आवेदन
विज्ञापन
फोटो- 29 मतदान केंद्र का निरीक्षण करते डीएम।
- कहीं पहली बार मतदाता बनने की उम्मीद, कहीं कटे नाम को जुड़वाने की जद्दोजहद
- त्रुटियां सुधारने के लिए भी पहुंचे लोग, 24 अक्तूबर को फिर लगेगा विशेष कैंप
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। मतदाता सूची में नाम छूटने की चिंता किसी को बूथ तक खींच लाई तो कोई अपने नाम की गलती सुधारने पहुंचा। एसआईआर के बाद सूची से बाहर हुए नामों को दोबारा जुड़वाने के लिए शनिवार को जिलेभर में विशेष अभियान चला। बूथों पर पहुंचे लोगों ने नए मतदाता के रूप में पंजीकरण कराने से लेकर नाम और अन्य विवरण दुरुस्त कराने तक के लिए आवेदन किए। पहले मतदाता सूची में नाम नहीं जुड़ पाने वाले युवाओं को इस बार उम्मीद है कि उनका नाम दर्ज हो जाएगा। वहीं, कुछ लोगों ने सूची से नाम कटने और पोर्टल पर पुराना वोटर आईडी कार्ड नहीं दिखने की समस्या भी बताई।
विशेष कैंप के दौरान जिले में नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6 के 1775 आवेदन प्राप्त हुए। नाम विलोपित करने के लिए फॉर्म-7 के 109 और मतदाता सूची में दर्ज विवरणों में संशोधन के लिए 269 आवेदन आए। नाम जोड़ने के आवेदनों में उरई सदर तहसील 634 के साथ आगे रही। माधौगढ़ में 559 और कालपी में 568 आवेदन प्राप्त हुए। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर मतदान केंद्रों पर बीएलओ तैनात किए गए। अधिकारियों ने भी बूथों पर पहुंचकर पुनरीक्षण कार्य का जायजा लिया। अब 24 अक्तूबर को फिर विशेष कैंप लगाया जाएगा।
999999999999999999
पहली बार वोटर बनने की उम्मीद, किसी को नाम कटने की चिंता
कैंप में पहुंचे मतदाताओं की समस्याएं अलग-अलग रहीं। शांति नगर के सरस्वती विद्या मंदिर बूथ पर पहुंचे अनुभव ने बताया कि पहले उनका नाम मतदाता सूची में नहीं जुड़ पाया था। अब उन्होंने जरूरी दस्तावेज बीएलओ को सौंप दिए हैं। उन्हें उम्मीद है कि इस बार सूची में नाम दर्ज हो जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
गलती ठीक कराने के लिए कागज जमा किए
जहटौली के अवनीश ने एसआईआर सूची में अपने नाम की गलती ठीक कराने के लिए कागजात जमा किए। वहीं, जहटौली के ही भूरे ने बताया कि दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने के कारण उनका नाम नहीं जुड़ पाया था। अब उन्होंने जरूरी कागजात दे दिए हैं।
-- -- -- -- -- -- -
नाम नहीं जुड़ पाया था, जमा किए कागज
जहटौली निवासी भूरे का कहना है कि अभी तक मांगे जा रहे अतिरिक्त कागज उपलब्ध न हो पांने से नाम नहीं जुड़ पाया था। आज कागज बीएलओ को दिया है।
-- -- -- -- -- -
नहीं पहुंचे बीएलओ, लोग हुए परेशान
जालौन के मोहल्ला चुर्खीबाल के भाग संख्या के एक के बीएलओ न पहुंचने से लोग परेशान हुए। मोहम्मद इकबाल ने बताया कि उनका बूथ ब्लॉक परिसर में है। जब वह ब्लॉक पहुंचे तो पता चला कि मोहल्ला चुर्खीबाल में भाग संख्या के बीएलओ बूथ पर आए ही नहीं हैं। अब उन्हें दोबारा से 24 तारीख को बूथ पर आना होगा।
-- -- -- -- -- -- --
पुराने वोटर आईडी कार्ड के पोर्टल पर नहीं दिखने की शिकायत
दूसरी ओर, सिरसा कलार में कुछ मतदाताओं ने नाम कटने और पुराने वोटर आईडी कार्ड के पोर्टल पर नहीं दिखने की शिकायत की। रामा देवी पत्नी हनुमंत सिंह ने बताया कि उनका पुराना वोटर आईडी कार्ड पोर्टल पर नहीं दिख रहा है। गोविंद सिंह को भी मतदाता सूची में अपना नाम नहीं मिला। उन्हें बताया गया कि एसआईआर के दौरान समय पर विवरण नहीं देने के कारण नाम सूची से हट गया था। दोनों मामलों में जरूरी फॉर्म भरवाए गए।
-- -- -- -- -- -- --
माधौगढ़ में 40 युवाओं के नाम जुड़े
माधौगढ़ में बीआरसी, बुंदेलखंड इंटर कॉलेज और डिग्री कॉलेज समेत विभिन्न स्थानों पर 12 बूथों पर पुनरीक्षण कार्य किया गया। लेखपाल मंसूर खान के अनुसार, अभियान के दौरान 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 40 युवाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े गए। सूची में दर्ज आठ मृतकों के नाम हटाए गए। इसके अलावा नाम और अन्य विवरणों में संशोधन कराने के लिए भी लोग पहुंचे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
नाम शामिल कराने की चल रही है प्रक्रिया
कदौरा कस्बे और ग्रामीण क्षेत्रों में भी बीएलओ ने बूथों पर आवेदन लिए। बबीना स्थित वीर सिंह इंटर कॉलेज में 17 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए। बागी, उदनपुर और जमरेही में भी नए नाम शामिल कराने की प्रक्रिया चली।
-- -- -- -- -- -- -- --
आटा में 25 लोग पहुंचे, घर-घर भी तलाशे जा रहे मतदाता
आटा में प्राथमिक विद्यालय और कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए छह बूथों पर मतदाता सूची से जुड़े कार्य हुए। बीएलओ के अनुसार, तीन केंद्रों पर कुल 25 लोग नए वोट बनवाने और सूची की गलतियां ठीक कराने पहुंचे। बूथ संख्या 353 पर चार लोगों ने नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किया। इसी बूथ पर नत्थू वर्मा और सुखदेव नाम में संशोधन कराने पहुंचे। बूथ संख्या 355 पर विनय पांडेय ने नए वोट के लिए आवेदन किया। सहायक अध्यापक एवं बीएलओ विनय तिवारी ने बताया कि केंद्रों पर कम संख्या में लोग पहुंचने के कारण घर-घर जाकर भी मतदाताओं के नाम जोड़ने का काम किया जा रहा है। शनिवार को जीतू कुमार का नया वोट बनाया गया। सिरसा कलार के डॉ. भीमराव अंबेडकर बालिका इंटर कॉलेज और जहटौली के प्राथमिक विद्यालय में भी आवेदन लिए गए। जहटौली में भूरे, मुना, ब्रजकिशोर और मोती ने नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किया।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
डीएम ने वैन रवाना की, बूथों का भी किया निरीक्षण
मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जिलाधिकारी समीर और पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने तहसील उरई से मतदाता जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीएम ने लोगों से मतदाता सूची में अपना नाम जांचने और नाम नहीं मिलने पर फॉर्म-6 भरकर आवेदन करने की अपील की। डीएम ने कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय पटेल नगर, टाउन हॉल और राजकीय इंटर कॉलेज स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। बूथ संख्या 399, 400, 352 और 353 पर पुनरीक्षण कार्य की जानकारी ली।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
24 अक्तूबर को फिर मिलेगा मौका
जिला निर्वाचन अधिकारी ने पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें। यदि नाम नहीं है तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत फॉर्म-6 भरकर आवेदन करें। नाम, पता या अन्य विवरणों में गलती होने पर संशोधन के लिए आवेदन किया जा सकता है। अगले विशेष कैंप में भी बूथों पर पहुंचकर बीएलओ की मदद से जरूरी प्रक्रिया पूरी कराई जा सकेगी।
-- -- -- -- -- -- -- -
पुराने फार्मेट में दिया गया फॉर्म-6, अतिरिक्त जानकारी नहीं मांगी
उरई। एसआईआर के वक्त फॉर्म-6 के साथ जो अतिरिक्त जानकारी वाला संलग्नक जोड़ा गया था, उसे अब हटा दिया गया है। विशेष कैंप में पुराने फार्मेट का ही फॉर्म-6 दिया गया। इसका असर भी कई मतदाताओं पर पड़ा। मतदाताओं को अपना नाम जुड़वाने में सहूलियत हो गई।