{"_id":"6ad3cff5754cdc7863051844","slug":"passengers-inconvenienced-by-train-delays-during-the-festive-season-orai-news-c-224-1-ori1005-151320-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: त्योहारों पर ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: त्योहारों पर ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान
विज्ञापन
= 11 घंटे 44 मिनट तक देरी से पहुंची स्पेशल ट्रेन
= दशहरा और दुर्गा पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें
= सुबह की ट्रेन शाम को पहुंचने से रात में सफर की चिंता
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। झांसी-कानपुर रेलखंड पर ट्रेनों की धीमी रफ्तार और लेटलतीफी के चलते यात्रियों को शनिवार को कई घंटे तक इंतजार करना पड़ा। खासतौर पर स्पेशल ट्रेनों की देरी यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। दुर्गा पूजा और दशहरा पर बड़ी संख्या में यात्री घर जा रहे हैं। ऐसे में ट्रेनों के घंटों देरी से चलने के कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
शनिवार को हड़पसर पुणे से गोरखपुर जाने वाली दैनिक स्पेशल ट्रेन (01415) निर्धारित समय से 11 घंटे 44 मिनट की देरी से उरई पहुंची। गोरखपुर से मुंबई जाने वाली स्पेशल ट्रेन (11080) छह घंटे 10 मिनट, अयोध्या से उधना जाने वाली स्पेशल ट्रेन (09094) दो घंटे 58 मिनट की देरी से आई। इसके अलावा अहमदाबाद से दरभंगा जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस (19165) एक घंटे 43 मिनट, मुंबई से गोरखपुर जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस (22538) एक घंटे 40 मिनट व दैनिक स्पेशल ट्रेन (01079) एक घंटे 19 मिनट की देरी से पहुंची। चर्लापल्ली से गोरखपुर जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस (22075) भी निर्धारित समय से एक घंटे नौ मिनट देरी से आई।
रात में स्टेशन पहुंचने की सता रही चिंता
त्योहारों के दौरान ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कई यात्रियों का कहना है कि सुबह आने वाली ट्रेन शाम तक पहुंच रही है। ऐसे में उन्हें अपने गंतव्य के नजदीकी स्टेशन पर रात के समय उतरना पड़ सकता है। इससे घर पहुंचने के लिए साधन मिलने और सुरक्षित तरीके से यात्रा पूरी करने की चिंता बनी हुई है।
विज्ञापन
जल्द सुधरेगी ट्रेनों की स्थिति
ट्रेनों की देरी को लेकर यात्रियों में नाराजगी है। झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि ट्रेनों की लेटलतीफी जल्द ही सुधर जाएगी।